लाइव न्यूज़ :

सीएसआर के नए नियम: कंपनियों को कई वर्ष की र्परियोजनाएं शुरु करने की अनुमति

By भाषा | Updated: January 22, 2021 21:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी सरकार ने शुक्रवार को कंपनी के सामाजिक दायित्व (सीएसआर) की व्यवस्था से संबंधित विभिन्न नियमों में संशोधन किया है, जिससे कंपनियों को बहु-वर्षीय परियोजनाएं शुरू करने और कंपनी की ओर से सीएसआर कार्य करने वाली एजेंसियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा है।

इसके अलावा, कंपनियों को सीएसआर के तहत खर्च की गई अतिरिक्त राशि को आगे के तीन वित्तीय वर्षों में समायोजन करने की अनुमति दी गई है और उन्हें लाभार्थियों या एक सार्वजनिक प्राधिकरण या पंजीकृत ट्रस्ट के नाम पर सीएसआर के माध्यम से पूंजीगत संपत्ति बनाने या हासिल करने की अनुमति दी गई है।

कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के अनुसार, सीएसआर प्रावधानों के अनुपालन में चूक को संगठीन अपराध की व्याख्या से बाहर कर दिया गया। ऐसी चूक पर केवल जुर्माने का प्रावधान है।

इसी तरह 50 लाख रुपये से कम के सीएसआर दायित्व वाली कंपनियों को सीएसआर कर्मटी गठित करने से छूट दी गई है।

निगमित मामलों के मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित किये जा रहे, कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत कुछ बड़ी श्रेणी की कंपनियों को अपने तीन साल के औसत वार्षिक शुद्ध मुनाफे में से कम से कम दो प्रतिशत की राशि को सीएसआर गतिविधियों के लिए खर्च करना आवश्यक है।

एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि संशोधनों का उद्देश्य कारोबार करने में सहुलियत की स्थिति को बेहतर बनाना, सीएसआर प्रावधानों के अनुपालन नहीं होने की स्थिति को अपराध श्रेणी से बाहर करना और साथ-साथ सीएसआर ढांचे को अधिक पारदर्शी बनाना है।

सीएसआर के नियम1अप्रैल, 2014 को लागू हुए। वर्ष 2014-15 में कंपनियों ने सीएसआर पर 10,066 करोड़ रुपये, जो 2018-19 में बढ़ कर 18,655 crore रुपये पर पहुंच गया। इस मद पर संचयी रुपय से खर्च 79,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?