लाइव न्यूज़ :

आयकर भरने का नया पोर्टल सात जून से मोबाईल के लिए भी उपयुक्त

By भाषा | Updated: May 29, 2021 22:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली 29 मई आयकर विभाग ने शनिवार को कहा कि सात जून को आयकर विवरण भरने के लिए एक नया पोर्टल इ-फाइलिंग 2.0 शुरू करेगा।

आयकर विभाग के अनुसार इसे मोबाईल के जरिये इस्तेमाल करना आसान होगा और इस पर पहले से भरे आयकर विवरण आईटीआर आयकर फॉर्म और सरल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएँगी।

विभाग ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आयकर विभाग सात जून 2021 को एक नया इ-फाइलिंग पोर्टल http://incometax.gov.in शुरू करेगा। यह पोर्टल वर्तमान http://incometaxindiaefiling.gov.in की जगह काम करेगा।

विभाग ने कहा है कि इस नए पोर्टल में एक नया मोबाईल एप भी होगा जिस पोर्टल पर करदाताओं को उपयोगकर्ता मैन्युअल और वीडियो क्लिप के जरिये हर कदम पर दिशा-निर्देश सुलभ होंगे।

विभाग ने कहा है कि नया पोर्टल पेश किये जाने से पहले एक से छह जून तक इ-फाइलिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। विभाग ने करदाताओं को सुझाव दिया है कि यदि उन्हें कोई जवाब या सेवा प्रात करनी है तो, इस तिथियों से पहले या बाद में अपना आवेदन करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी