लाइव न्यूज़ :

एमएसएमई निर्यातको की जागरूकता, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के लिए नया मंच

By भाषा | Updated: October 13, 2021 18:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर वैश्विक डिजिटल भुगतान समाधान प्रदाता पेपाल और भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) ने एमएसएमई निर्यातकों की मदद के लिए बुधवार को भारत डिजिटल व्यापार सुगमता मंच शुरू किया।

यह मंच सूक्ष्म, लघु एवं मझोले (एमएसएमई) उद्यमियों को शिक्षित, प्रशिक्षण और निर्माण क्षमता के गुण प्रदान करेगा ताकि वे वैश्विक बाजारों में अपने कारोबार को बढ़ा सके।

एक बयान में कहा गया कि इस मंच का उद्देश्य अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञों के नेतृत्व में 'मास्टरक्लास' के जरिये विपणन, व्यापार बढ़ाने, डिजिटलीकरण और निर्यात को लेकर एमएसएमई उद्योग की जागरूकता बढ़ाना है।

यह मंच भारत के छोटे निर्यातकों के सामने आने वाले मुद्दों पर अनुसंधान के लिए गहराई से विचार करेगा और इस बात की जानकारी प्रदान करेगा कि किन समाधानों पर काम करने की आवश्यकता है।

एमएसएमई सचिव विद्युत बिहारी स्वैन ने कहा, ‘‘यह मंच एक बेहतरीन पहल है। यह हमारे एमएसएमई उद्योग और स्व नियोजित लोगों को वैश्विक डिजिटल वाणिज्य अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रशिक्षित करने की आवश्यकता को मान्यता देता है।’’

पेपाल इंडिया में कॉरपोरेट मामलों के वरिष्ठ निदेशक नाथ परमेश्वरन ने कहा कि यह एमएसएमई उद्योग के लिए सीमापार ई-कॉमर्स के अवसरों का लाभ उठाने का एक उपयुक्त अवसर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?