लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के बजट में महिला सशक्तिकरण के लिये नई योजना की घोषणा

By भाषा | Updated: March 9, 2021 20:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मार्च दिल्ली सरकार ने मंगलवार को 2021- 22 का बजट पेश करते हुये कहा कि वह महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये एक नई योजना की शुरुआत करेगी। दिल्ली के विभिन्न इलाकों में 500 आंगनबाड़ी के बड़े केन्द्र बनाकर उन्हें अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका दी जायेगी।

दिल्ली के उप- मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राज्य विधानसभा में 2021- 22 का बजट पेश करते हुये इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि ‘‘सहेली समन्वय केन्द्र’’ के तहत 500 के करीब बड़े आंगनबाड़ी केन्द्र स्थापित किये जायेंगे जो कि विभिन्न महिला उद्यमियों द्वारा शुरू किये गये स्टार्ट अप्स की देखभाल करेंगे और स्वयं सहायता समूहों को भी आगे बढ़ाने में मदद करेंगे।

सिसोदिया ने बजट में सामाजिक कल्याण, महिला और बाल विकास विभाग तथा अनुसूचित जाति, जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये 4,750 करोड़ रुपये रखे हैं।

उन्होंने कहा कि इन केन्द्रों पर सूक्ष्म आर्थिक इकाइयों और स्वयं सहायता समूहों के लिये बैठक करने के विशेष व्यवस्था होगी। सिसोदिया ने कहा कि यह फैसला कोविड- 19 संकट और उसके बाद लगाये गये लॉकडाउन के बाद दिल्ली के लोगों की आजीविका पर पड़े प्रभाव का आकलन करने के लिये किये गये सर्वेक्षण के बाद लिया गया है।

इस सर्वेक्षण के नतीजों के मुताबिक महामारी से पहले पिछले साल फरवरी में महिलाओं में बेरोजगारी की दर 26 प्रतिशत थी जो कि इस साल फरवरी में बढ़कर 40 प्रतिशत पर पहुंच गई।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के बीच सरकार की विभिन्न पहलों के बारे में जागरुकता लाने के लिये 33 स्वयं सहायता इकाइयां शुरू की जायेंगी।

उप मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अगले साल से दिल्ली में विशेष ‘‘महिला मोहल्ला क्लिनिक’’ खोले जायेंगे। पहले चरण में इस प्रकार के 100 क्लिनिक खोले जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?