लाइव न्यूज़ :

चुनावी आंकड़ों, आर्थिक जानकारियों के लिये नया मोबाइल ऐप पेश

By भाषा | Updated: March 13, 2021 16:20 IST

Open in App

कोलकाता, 13 मार्च एक स्टार्टअप ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले आंकड़ों की जानकारी देने वाला एक ऐप पेश किया है। यह ऐप चुनाव तथा देश की अर्थव्यवस्था से संबंधित आंकड़े बतायेगा। कंपनी का कहना है कि इससे मतदाताओं को मत देने के लिये सही विकल्प का चयन करने में मदद मिलेगी।

स्टार्टअप ‘डेमोक्रेटिका’ ने ‘बोलसुबोल’ नाम से यह ऐप पेश किया है। इस ऐप में सभी विधानसभा क्षेत्रों के औसतन 60 साल के राजनीतिक व आर्थिक आंकड़े उपलब्ध हैं।

कंपनी के एक निदेशक रितेश वर्मा ने शुक्रवार को कहा, ‘‘चुनाव आयोग के प्रयासों को छोड़ दें, तो मतदाताओं को सशक्त बनाने के लिये राजनीतिक दलों द्वारा बहुत कुछ नहीं किया जाता है। इसलिये इस ऐप को पेश किया गया है। यह एक शक्तिशाली माइक्रोब्लॉगिंग टूल पेश करेगा।’’

कंपनी के एक अन्य निदेशक शेषगिरी एंगोंडी ने कहा कि ऐप के अधिकांश फीचर मुफ्त हैं। कुछ सुविधाओं के लिये भुगतान करना होगा।

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में छह अप्रैल को चुनाव होने वाला है। इसके अलावा असम में तीन चरणों का चुनाव 27 मार्च से और पश्चिम बंगाल में आठ चरण का चुनाव 27 मार्च से शुरू होगा। सभी राज्यों में मतों की गिनती 2 मई को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल