लाइव न्यूज़ :

सीबीडीटी के नए सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई

By भाषा | Updated: June 3, 2021 21:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली तीन जून आयकर विभाग के लिए नीति बनाने बनाने वाली संस्था केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष जेबी महापात्र हाल ही में गठित बॉर्ड में सदस्य (जांच) का प्रभार संभालेंगे। बोर्ड में फिलहाल दो पद रिक्त हैं।

वित्त मंत्रालय के अंतर्गत राजस्व विभाग द्वारा बृहस्पति को जारी आदेश के अनुसार महापात्रा सीबीडीटी अध्यक्ष का अतिरिक्त पदभार संभालेंगे। उनके पास सदस्य जांच का मुख्य प्रभार होगा। वह विभाग की तरफ से की जाने वाली जांच, खुफिया तंत्र और आपराधिक जांच निदेशालयों की देख-रेख भी करेंगे।

पूर्व सीबीडीटी अध्यक्ष पीसी मोदी और उनके पूर्ववर्ती सुशील चंद्रा को भी अपने कार्यकाल के दौरान अतिरिक्त कार्यभार सौपा गया था।

वही हाल ही में नियुक्त 1985 बैच अधिकारी बॉर्ड सदस्य अनुजा सारंगी को प्रशासन और चेहरा रहित मूल्यांकन योजना प्रभार की जिम्मेदारी दी गई हैं। इस योजना को केंद्र सरकार ने वर्ष 2019 में को आयकर विभाग से जोड़ा था।

इसके अलावा बॉर्ड के अन्य सदस्य अनु जे सिंह को कानून और प्रणाली कार्यभार सौपा गया है। बोर्ड के दो और सदस्य एसके गुप्ता और केएम प्रसाद को करदाता सेवाओं और लेखा परीक्षा और न्यायिक जैसे अपने नियमित प्रभार ही संभालेगे। वे काफी समय से बॉर्ड में हैं।

वर्ष 1985 बैच के आईआरएस अधिकारी महापात्र सीबीडीटी अध्यक्ष का अतिरिक्त पदभार भी संभालेंगे। उन्हें निवर्तमान अध्यक्ष प्रमोद चंद्र मोदी की जगह नियुक्त किया गया है, जिनकी विस्तारित सेवा अवधि 31 मई को पूरी हो गयी है।

इससे पहले 25 मई को सीबीडीटी के तीन नए सदस्यों की नियुक्ति की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?