लाइव न्यूज़ :

नये आईटी पोर्टल में 43 समस्याएं आ रही हैं: डीपीटीए

By भाषा | Updated: June 20, 2021 21:28 IST

Open in App

कोलकाता, 20 जून आयकर संबंधी पेशेवर सेवाएं देने वालों के संगठन डायरेक्ट टैक्स प्रोफेशनल्स एसोसियेशन (डीपीटीए) ने कहा है कि हाल में शुरू किए गए नए आयकर पोर्टल पर उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

डीपीटीए ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखे एक पत्र में दावा किया कि इस पोर्टल में करीब 40 समस्याएं हैं।

डीपीटीए ने वित्त मंत्री से विवाद से विश्वास योजना के तहत करों के भुगतान के लिए अंतिम तारीख को दो महीने आगे बढ़ाने और साथ ही 30 जून तक, बकाया टीडीएस/टीसीएस स्टेटमेंट पेश करने एवं दूसरी औपचारिकताओं के अनुपालन की तारीख बढ़ाने की अपील की। संगठन ने कहा कि कोविड-19 महामारी की वजह से ज्यादातर राज्यों में कार्यालयों में काम नहीं हो रहा है, इसलिए तारीखें आगे बढ़ायी जानी चाहिए।

डीपीटीए की प्रतिनिधित्व समिति के चैयरमैन नारायण जैन ने कहा कि नए पोर्टल पर विवाद से विश्वास योजना (वीएसवी) के तहत भगुतान का कोई विकल्प नहीं है जिसकी वजह से टीडीएस/टीसीएस स्टेटमेंट दायर नहीं हो पा रहा है। इसी तरह धारा 12एबी एवं 80 जी के तहत सोसाइटी एवं न्यास आदि के नये पंजीकरण के लिए आवेदन देने के लिए फार्म 10ए नहीं उपलब्ध है जबकि इसके लिए आखिरी तारीख 30 जून है।"

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, "धारा 143(1) के तहत आईटी संज्ञान एवं घोषणा डाउनलोड नहीं की जा सकती, डीआईएन संख्या भी अपने आप भरी जा रही,, आयकर भुगतान चालान संख्याएं सत्यापित नहीं हो रहीं, डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र पंजीकृत नहीं हो रहा या अपडेट नहीं हो रहा, नयी बनी कंपनियों का पंजीकरण नहीं हो पा रहा, ई-प्रोसिडिंग्स टैब भी काम नहीं कर रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'