लाइव न्यूज़ :

नए क्षेत्रों को खोला गया है, विश्वविद्यालय स्नातकों के पास उद्यमी बनने का अवसर : सीतारमण

By भाषा | Updated: March 20, 2021 20:44 IST

Open in App

अहमदाबाद, 20 मार्च केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि अब तक पूरी तरह से बंद रहे क्षेत्रों को खोले जाने से विश्वविद्यालयों के स्नातकों को उद्यमी बनने के मौके उपलब्ध हो रहे हैं।

उन्होंने अहमदाबाद स्थित निरमा विश्वविद्यालय के 29वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आम बजट 2021-22 में निजी क्षेत्र को काफी महत्व दिया गया है। जिन क्षेत्रों को खोला गया है, वे सिर्फ बड़ी कंपनियों के लिये ही नहीं बल्कि हर किसी के लिये अवसरों से समृद्ध हैं।

वित्त मंत्री ने अपने आभासी संबोधन में कहा, ‘‘हमने जिन क्षेत्रों को खोला है, वे अवसरों से समृद्ध हैं। ये ऐसे क्षेत्र हैं, जहां विश्वविद्यालयों से स्नातक होकर निकल रहे लोग आ सकते हैं और उद्यमी बन सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा जैसे क्षेत्रों को सकारात्मक विचारों व नये कौशल से तुरंत लाभ मिल सकता है।

सीतारमण ने भारतीय उद्यमियों और शिक्षकों की कोविड-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के समक्ष खड़ा होने के लिये सराहना की। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान कई स्टार्टअप यूनिकॉर्न बन गये और शिक्षकों ने विभिन्न पृष्ठभूमि में अपने छात्रों तक पहुंचने के लिये प्रौद्योगिकी को शीघ्रता से अपनाया।

उन्होंने कहा कि नयी शिक्षा नीति में छात्रों को रोजगारपरक बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। सीतारमण ने कहा कि पांच वर्षों में 50,000 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ नेशनल रिसर्च फाउंडेशन देश में अनुसंधान के लिये पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करेगा।

दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के 52 पीएचडी, 798 स्नातकोत्तर और 1,530 स्नातक छात्रों को डिग्री प्रदान की गयी, जबकि 51 छात्रों को अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए 59 पदक मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?