लाइव न्यूज़ :

विश्व का नौवां सबसे तेजी से उभरता लग्जरी आवास बाजार बना नई दिल्ली, बेंगलुरू पहुंचा 20वें स्थान पर

By भाषा | Updated: November 19, 2019 18:11 IST

नयी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश, वसंत विहार, आनंद निकेतन, डिफेंस कॉलोनी और ग्रीन पार्क जैसे इलाकों में तीसरी तिमाही के दौरान लग्जरी घरों के दाम में सालाना आधार पर 4.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल की तीसरी तिमाही में दिल्ली एक स्थान ही छलांग लगाकर विश्व का नौवां सबसे तेजी से उभरता प्राइम आवासीय बाजार बन गया है। ‘प्राइम ग्लोबल सिटीज इंडेक्स’ के अनुसार, आलोच्य तिमाही के दौरान बेंगलुरू इस मामले में पांच स्थान फिसलकर 20वें स्थान पर आ गया है।

संपत्ति को लेकर परामर्श देने वाली वैश्विक कंपनी नाइट फ्रैंक के अनुसार, इस साल की तीसरी तिमाही में दिल्ली एक स्थान ही छलांग लगाकर विश्व का नौवां सबसे तेजी से उभरता प्राइम आवासीय बाजार बन गया है। कंपनी की मंगलवार को जारी रिपोर्ट ‘प्राइम ग्लोबल सिटीज इंडेक्स’ के अनुसार, आलोच्य तिमाही के दौरान बेंगलुरू इस मामले में पांच स्थान फिसलकर 20वें स्थान पर आ गया है। मुंबई दो स्थान बढ़कर 28वें स्थान पर पहुंच गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, मॉस्को में इस दौरान प्राइम श्रेणी के आवास की कीमतों में 11.1 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और यह शीर्ष स्थान पर है। इसके बाद फ्रैंकफर्ट में 10.3 प्रतिशत और ताईपेई में 8.9 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली। हालांकि इस दौरान सियोल में लग्जरी आवासीय इकाइयों की कीमतें 12.9 प्रतिशत गिर गयीं।

कंपनी ने कहा कि नयी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश, वसंत विहार, आनंद निकेतन, डिफेंस कॉलोनी और ग्रीन पार्क जैसे इलाकों में तीसरी तिमाही के दौरान लग्जरी घरों के दाम में सालाना आधार पर 4.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस दौरान लग्जरी आवासीय इकाइयों के दाम में बेंगलुरू में 2.1 प्रतिशत तथा मुंबई में 0.8 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली।

नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने बयान में कहा, ‘ दिल्ली और मुंबई की रैंकिंग में सुधार हुआ है लेकिन इन दोनों ही शहरों में लक्जरी आवास की कीमतें पिछले तीन माह से एक जगह टिकी हुई हैं।’

उन्होंने कहा कि भारत में फिलहाल नीतिगत जोर सस्ते और मध्य आयवर्ग के मकानों पर है। जहां तक विलासितापूर्व मकानों की परियोजनाओं का मामला है तो यह कारोबार मुख्य रूप से पैसे से मजबूत और संगठित कंपनियों के बलबूते चल रहा है। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित