लाइव न्यूज़ :

मुद्रास्फीति, उपभोक्ताओं के आत्मविश्वास पर रिजर्व बैंक के सर्वेक्षणों के नया चक्र फोन से

By भाषा | Updated: April 28, 2021 22:59 IST

Open in App

मुंबई, 28 अप्रैल कर्ज और ब्याज की अपनी नीति की अगली समीक्षा से पहले मुद्रास्फीति की आगे की दिशा पर आम लोगों की सोच और उपभोक्ताओं के आत्मविश्वास का जायजा लेने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने नियमित दो सर्वे के नए दौर शुरू करने की बुधवार को घोषणा की।

बैंक ने कहा है कि कोविड-19 के प्रकोप के कारण सर्वे के मई 2021 चक्र को फोन के माध्यम से किया जाएगा।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति की द्वैमासिक समीक्षा बैठक 2-4 जून को होने वाली है। मुद्रास्फीति को लेकर लोगों की प्रत्याशा और उपभोक्ताओं के आत्मविश्वास के बारे में सूचनाएं रिजर्व बैंक के लिए नीति निर्धारण की दृष्टि से बड़े महत्व की होती हैं।

आरबीआई ने कहा कि मुद्रास्फीति की प्रत्याशा पर परिवारों के बीच सर्वेक्षण (आईईएसएच) देश भर में 18 शहरों में कराया जाएगा। इस सर्वे का मई 2021 का चक्र होगा। इसमें 6000 परिवारों से महंगाई की दिशा और मुद्रास्फीति घटने-बढ़ने की संभावना के बारे में उनसे वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।

इसी तरह उपभोक्ता आत्मविश्वास सर्वे (सीसीएस) में 13 शहरों के कुल करीब 5,400 परिवारों से संपर्क किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?