लाइव न्यूज़ :

सूक्ष्म वित्त संस्थानों को मजबूत बनाने के लिये नये बैंक कानून की जरूरत: यूनुस

By भाषा | Updated: October 12, 2021 23:21 IST

Open in App

मुंबई, 12 अक्टूबर नोबेल पुरस्कार से सम्मानित और ग्रामीण बैंक के संस्थापक मोहम्मद यूनुस ने मंगलवार को छोटी राशि के कर्ज देने वाले संस्थानों (सूक्ष्म वित्त संस्थान) को बैंक सुविधाओं से वंचित लोगों तक पहुंचने और सामाजिक कंपनियों के गठन को प्रोत्साहित करने में मदद के लिये नया बैंक कानून बनाये जाने की वकालत की।

उन्होंने कहा कि फिलहाल एक बैंक कानून है जिसमें बैंकों के लिये कई नियमन के प्रावधान किये गये हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण कर्ज के लिये गारंटी या गिरवी रखने से जुड़ा प्रावधान शामिल हैं।

यूनुस ने 13वें संकल्प ग्लोबल समिट-2021 में कहा, ‘‘पहली चीज जो मैं कई साल साल से दोहरा रहा हूं, वह माइक्रोफाइनेंस से जुड़ी है। उन्हें कारोबार में पकड़ बनाने के लिये नया बैंक कानून बनाना होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज, बैंकों के लिए केवल एक कानून है जिसे बैंकिंग कानून कहा जाता है जो परिभाषित करता है कि बैंकों को क्या होना चाहिए। इसका मतलब है कि आपको गारंटी (गिरवी) और अन्य जरूरतों को पूरा करना होगा।’’

यूनुस ने कहा कि गरीबों के लिये बैंक को लेकर एक नया ढांचा बनाने की जरूरत है, जहां नियम गारंटी या गिरवी पर आधारित नहीं हो।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें वित्तीय प्रणाली को नया रूप देने की जरूरत है। वित्तीय प्रणाली में, हमें सामाजिक कारोबार वित्तीय प्रणाली, सामाजिक कारोबार बैंक, सामाजिक कारोबार माइक्रो क्रेडिट बैंक आदि बनाने होंगे।’’

यूनुस ने बढ़ती आर्थिक विषमता को लेकर चिंता जतायी। उन्होंने कहा कि अगर हर कोई उद्यमी बने, तो यह अंतर समाप्त हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय