लाइव न्यूज़ :

ईपीएफओ के साथ अप्रैल में शुद्ध रूप से 12.76 लाख नए कर्मचारी जुड़े

By भाषा | Updated: June 20, 2021 20:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जून कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के साथ अप्रैल 2021 में जुड़े कर्मचारियों की संख्या में मार्च की तुलना में 13.73 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कुल 12.76 लाख की बढ़ोतरी हुई। मार्च 2021 में यह 11.22 लाख थी। रविवार को जारी श्रम विभाग की विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है।

इन आंकड़ों से कोविड-19 महामारी के बीच संगठित क्षेत्र में रोजगार के अवसरों की दिशा-दशा का संकेत मिलता है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में ईपीएफओ ने कुल 77.08 लाख नये सदस्य जोड़े, यह संख्या एक साल पहले 78.58 लाख थी।

अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक ईपीएफओ में अप्रैल 2021 में शुद्ध रूप से 12.76 लाख सदस्य (कर्मचारी) जुड़े। कोविड-19 की दूसरी लहर के बावजूद मार्च 2021 की तुलना में नये कर्मचारियों की संख्या में शुद्ध रूप से 13.73 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी।

आंकड़े के मुताबिक मार्च 2021 की तुलना में अप्रैल 2021 में ईपीएफओ की सदस्यता छोड़ने वालों की संख्या 87,821 कम रही। इसी तरह इस दौरान दोबारा ईपीएफओ से जुड़ने वाले सदस्यताओं की संख्या मार्च से 92,864 ज्यादा रही।

इस साल मई में जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक पिछले साल अप्रैल में ईपीएफओ में कर्मचारियों के नये नामांकन में 2,84,576 की गिरावट दर्ज की गयी थी। इसका मतलब है कि अप्रैल20 में ईपीएफओ की सदस्यता छोड़ने वाले लोगों की संख्या योजना से जुड़ने वाले या दोबारा जुड़ने वाले लोगों से अधिक थी। ऐसा मुख्य रूप से कोविड-19 की पहली लहर के दौरान सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के असर के कारण हुआ था।

अप्रैल 2021 में ईपीएफओ से जुड़ने वाले 12.76 लाख नये सदस्यों में से करीब 6.89 लाख सदस्य पहली बार ईपीएफओ के सामाजिक सुरक्षा कवच में आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस