लाइव न्यूज़ :

नेटफ्लिक्स ने पहली तिमाही में जोड़े 9.6 मिलियन यूजर्स, एपल, डिज्नी से हो सकता है कड़ा मुकाबला

By रजनीश | Updated: April 17, 2019 13:56 IST

कंपनी का कहना है कि वह टीवी सिरीज और फिल्मों में लगातार निवेश कर रही है। इससे उन्हें सब्सक्राइबर्स को अपनी तरफ खींचने में मदद मिलेगी।

Open in App

वीडियो स्ट्रीमिंग साइट नेटफ्लिक्स ने साल 2019 के पहले तीन महीनों के दौरान 9.6 मिलियन से अधिक ग्राहक जोड़ लिए हैं। इसके साथ ही चेतावनी भी दिया कि अगली तिमाही में वृद्धि दर धीमी हो सकती है। नेटफ्लिक्स को पहली तिमाही के दौरान सिर्फ 9 मिलियन सदस्य जोड़ने की उम्मीद थी, अब उसके कुल भुगतान करने वाले सदस्यों की संख्या 148.9 मिलियन है। साल 2018 में नेटफ्लिक्स के कुल 139 मिलियन यूजर थे।

नेटफ्लिक्स को उम्मीद है कि मौजूदा तिमाही में जून समाप्त होने तक 5 मिलियन और ग्राहक जुड़ेंगे, लेकिन यह अनुमान विश्लेषकों के पूर्वानुमान से काफी कम है। पिछले साल इसी तिमाही में लगभग 5.9 मिलियन ग्राहक नेटफ्लिक्स से जुड़े थे। नेटफ्लिक्स की लोकप्रियता का अंदाज इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उसने अपने सबसे लोकप्रिय प्लान का चार्ज यूएस में 13 डालर (900 रुपए) से बढ़ाकर 15 कर दिया है। 

नेटफ्लिकस को साल के अंत तक कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। क्योंकि एपल और डिज्नी जैसे बड़े बजट वाले प्लेयर खुद का वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस बेचने की तैयारी में हैं। निवेशक इस बात को करीब से देख रहे हैं कि नेटफ्लिक्स का सब्सक्राइबर बेस इस साल के आखिर तक बाजार में आने वाली नई स्ट्रीमिंग सेवाओं के प्रति कैसा रुख अपनाता है। 

डिज़नी की वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस डिजनी प्लस की कीमत जहां 7डॉलर लगभग 500 रुपए प्रति माह है, वहीं एपल ने अभी सर्विस की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। एक क्यूएंडए में, नेटफ्लिक्स सीईओ रीड हेस्टिंग्स ने इस फील्ड के बाकी कंपनियों से कॉम्पिटिशन के बारे बताया कि उनके प्रतियोगियों के पास मैटेरियल भी होना चाहिए। 

कंपनी का कहना है कि वह टीवी सिरीज और फिल्मों में लगातार निवेश कर रही है। इससे उन्हें सब्सक्राइबर्स को अपनी तरफ खींचने में मदद मिलेगी। कंपनी का कहना है कि- यदि आप नेटफ्लिक्स पर हमारे टॉप 10 सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो देखते हैं, तो वे सभी नेटफ्लिक्स के उत्पाद हैं।

कंपनी ने कहा कि हाल ही में, Apple और Disney ने अपनी वीडियो सेवा की शुरुआत किया है। दोनों बड़ी कंपनियां हैं। हम इनसे कॉम्पिटिशन के लिए तैयार हैं। कॉम्पिटिशन के लिए हमारे पास अलग और बेहतर कंटेंट है।

टॅग्स :नेटफ्लिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद वापसी, OTT डेब्यू, ‘अब होगा हिसाब’?, निर्मित कौर अहलूवालिया ने कहा-सेट पर वापस आना

बॉलीवुड चुस्कीGhooskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज विवादों में फंसी, सीएम योगी ने दिए FIR दर्ज करने के निर्देश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित