नेटको को सीडीएससीओ से कोविड-19 के इलाज में बारिसिटिनिब के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिली

By भाषा | Updated: May 3, 2021 12:02 IST2021-05-03T12:02:57+5:302021-05-03T12:02:57+5:30

Netco gets approval from CDSCO for emergency use of baricetinib in the treatment of Kovid-19 | नेटको को सीडीएससीओ से कोविड-19 के इलाज में बारिसिटिनिब के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिली

नेटको को सीडीएससीओ से कोविड-19 के इलाज में बारिसिटिनिब के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिली

नयी दिल्ली, तीन मई दवा विनिर्माता नेटको फार्मा ने सोमवार को कहा कि उसे भारत में केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) से कोविड-19 से संक्रमित रोगियों के इलाज के लिए बारिसिटिनिब टैबलेट के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी मिल गई है।

सीडीएससीओ दवाओं को मंजूरी देने, नैदानिक ​​परीक्षणों के संचालन, दवाओं के मानकों को लागू करने, देश में आयातित दवाओं की गुणवत्ता पर नियंत्रण रखने और राज्य दवा नियंत्रण संगठनों के साथ समन्वय के लिए जिम्मेदार है।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया, ‘‘नेटको फार्मा लिमिटेड को भारत में केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) से बारिसिटिनिब टैबलेट (एक एमजी, दो एमजी और चार एमजी क्षमता वाली) के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी मिल गई है।’’

कंपनी ने कहा कि कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के इलाज में रेमडेसिविर के साथ बारिसिटिनिब टैबलेट का उपयोग किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Netco gets approval from CDSCO for emergency use of baricetinib in the treatment of Kovid-19

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे