लाइव न्यूज़ :

तकनीकी कारणों से रविवार को 14 घंटे के लिए बंद रहेगी एनईएफटी सेवा

By भाषा | Updated: May 17, 2021 17:11 IST

Open in App

मुंबई, 17 मई भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को बताया कि धन के ऑनलाइन हस्तांतरण के लिए लोकप्रिय राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) प्रणाली तकनीक को और उन्नत किए जाने के काम से आगामी शनिवार आधी रात के ठीक बाद से रविवार दोपहर बाद दो बजे तक 14 घंटे के लिए बंद रहेगी।

राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) एक राष्ट्रव्यापी केंद्रीकृत भुगतान प्रणाली है, जिसका स्वामित्व और संचालन भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पास है। यह सेवा साल के सभी दिनों में चौबीसों घंटे उपलब्ध रहती है।

आरबीआई ने एक बयान में कहा कि प्रदर्शन और लचीलापन बढ़ाने के लिए एनईएफटी का तकनीकी उन्नयन किया जाना है, जिसके लिए 22 मई 2021 को कारोबार खत्म होने के बाद का समय तय किया गया है।

आरबीआई ने कहा, ‘‘ऐसे में एनईएफटी सेवा रविवार, 23 मई 2021 को 00:01 बजे से 14:00 बजे तक उपलब्ध नहीं होगी। आरटीजीएस प्रणाली इस अवधि के दौरान हमेशा की तरह चालू रहेगी।’’

आरबीआई ने बैंकों से कहा है कि वे अपने ग्राहकों को इस संबंध में सूचित करें, ताकि वे समय रहते अपनी भुगतान संबंधी योजनाएं बना सकें।

इस तरह का तकनीकी उन्नयन रीयल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) के लिए 18 अप्रैल 2021 को किया गया था।

एनईएफटी एक तत्काल धन हस्तांतरण सुविधा है और इस समय इसका संचालन पूरे दिन आधे घंटे के अंतर पर बैचों में किया जाता है।

धन हस्तांतरण के अलावा एनईएफटी प्रणाली का उपयोग विभिन्न प्रकार के लेनदेन के लिए भी किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?