लाइव न्यूज़ :

नीम की परत वाले यूरिया से रसायनों का इस्तेमाल घटाने में, पैदावार बढ़ाने में मदद: गौड़ा

By भाषा | Updated: May 30, 2021 18:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मई उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने रविवार को कहा कि 2015-16 में पेश की गयी नीम की 100 प्रतिशत परत वाली यूरिया से रसायनों का इस्तेमाल कम करने में, फसलों की पैदावार बढ़ाने में मदद मिली है।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि इससे गैर कृषि उद्देश्यों के लिए यूरिया का व्यपवर्तन कम करने में भी मदद मिली है।

मंत्री ने ट्वीट किया, "2015-16 में पेश की गयी नीम की 100 प्रतिशत परत वाली यूरिया से रसायनों का इस्तेमाल करने, मिट्टी की सेहत सुधारने, कीटों एवं बीमारियों का हमला कम करने और पैदावार बढ़ाने में मदद मिली है।"

देश में किसानों उर्वरक के तौर पर यूरिया का काफी इस्तेमाल करते हैं। सरकार इस पर काफी सब्सिडी देती है और इसका खुदरा मूल्य भी तय करती है।

इस समय यूरिया का अधिकतम खुदरा मूल्य 5,360 रुपए प्रति टन है। 2010 के बाद से यह इसी कीमत पर मिल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?