लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीके के कच्चे माल के लिए आपूर्ति श्रृंखला को खुला रखने की जरूरत : सीतारमण

By भाषा | Updated: October 18, 2021 14:01 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, 18 अक्टूबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दुनियाभर में कोविड-19 महामारी से मुकाबले के लिए एक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय ढांचा बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि टीके के कच्चे माल के लिए आपूर्ति श्रृंखला को खुला रखने की जरूरत है।

वित्त मंत्री ने रविवार को जी30 अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग सेमिनार में वर्चुअल तरीके से भाग लेते हुए यह बात कही। वित्त मंत्रालय ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

सीतारमण ने जलवायु और महामारी से सुरक्षा के लिए वित्त और प्रौद्योगिकी समाधान के समान तरीके से वितरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्रित तरीके से वित्त जुटाने की जरूरत है।

वित्त मंत्री ने कोविड-19 महामारी से लड़ाई में एक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय ढांचे की जरूरत को रेखांकित करते हुए कहा कि हरित पहल को आगे बढ़ाने के लिए नए वित्तीय उत्पाद लाए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि नयी चुनौतियों से प्रभावी तरीके से मुकाबला करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को मजबूत करने की जरूरत है।

वित्त मंत्रालय ने सीतारमण के हवाले कहा कि टीके के कच्चे माल के लिए आपूर्ति श्रृंखला को खुला रखने की जरूरत है।

भारत का कहना कि महामारी के बाद पैदा हुई अड़चनों से निपटने के लिए आपूर्ति श्रृंखला की जुझारू क्षमता और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में संपर्क बढ़ाने की जरूरत है।

बाद में वित्त मंत्री ने न्यूजर्सी में भारतीय मूल की महिला उद्यमियों को संबोधित किया। महिला उद्यमियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत तेजी से आर्थिक पुनरुद्धार की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भारत में दुनिया के लिए काफी अवसर हैं।

सीतारमण वाशिंगटन डीसी की अपनी यात्रा के बाद शुक्रवार की देर रात यहां पहुंचीं। वाशिंगटन डीसी में उन्होंने विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की वार्षिक बैठकों में भाग लिया।

उनकी एक सप्ताह की अमेरिका यात्रा की शुरुआत बोस्टन से हुई थी, जहां उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ बैठक की और निवेशकों के साथ गोलमेज में भाग लिया।

भारत दुनिया का सबसे बड़ा टीका उत्पादक है। अप्रैल से भारत ने अपनी आबादी के टीकाकरण के लिए टीकों का निर्यात रोक दिया था।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने पिछले महीने कहा था कि भारत टीकों की वैश्विक आपूर्ति फिर शुरू करेगा।

भारत ने कहा है कि वह ‘वैक्सीन मैत्री’ कार्यक्रम के तहत 2021 की चौथी तिमाही में अधिशेष कोविड-19 टीके का निर्यात शुरू करेगा और कोवैक्स वैश्विक पूल में अपनी प्रतिबद्धताओ को पूरा करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?