लाइव न्यूज़ :

शिकायत निपटान का एकीकृत पोर्टल बनाने की जरूरतः पांडा

By भाषा | Updated: December 22, 2021 18:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर वित्तीय सेवा विभाग के सचिव देवाशीष पांडा ने राजकाज को अधिक सुगम बनाने के लिए शिकायत निपटान का एक एकीकृत पोर्टल बनाने का सुझाव दिया है।

पांडा ने बुधवार को अनुपालन बोझ घटाने से संबंधित सुधारों पर आयोजित एक कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि शिकायत निपटान व्यवस्था में मौजूद खामियों को इंगित करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का इस्तेमाल किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीकृत जन शिकायत निपटान एवं निगरानी प्रणाली (सीपीग्राम्स) पर उपलब्ध फॉर्मों को विभिन्न भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समयबद्ध निपटान कर इसे अधिक असरदार बनाया जा सकता है।

पांडा ने कहा कि शिकायत निपटान की गुणवत्ता को सुधारना एक मुद्दा है। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि हमें एक बेहद सरल ढांचा रखना चाहिए जिसमें रिपोर्ट या फीडबैक मिल सके।"

इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव नागेंद्र नाथ सिन्हा ने कहा कि शिकायत निपटान पोर्टल का नाम बदलकर 'निदान' रखा जा सकता है ताकि लोग इससे सहज जुड़ाव महसूस कर पाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?