लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन के असर की आशंका वाले क्षेत्रों को समर्थन जारी रखने की जरूरतः दास

By भाषा | Updated: December 22, 2021 19:42 IST

Open in App

मुंबई, 22 दिसंबर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन की चपेट में आने की आशंका वाले क्षेत्रों में आर्थिक पुनरुद्धार को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत समर्थन जारी रखने की वकालत की है।

मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की गत आठ दिसंबर को हुई बैठक में दास ने ओमीक्रोन के आर्थिक जगत पर असर को लेकर आशंका जताई थी। इस बैठक का ब्योरा आरबीआई ने बुधवार को जारी किया।

इस ब्योरे के अनुसार आरबीआई ने कहा कि बढ़ती आशंकाओं के बीच वैश्विक वृहद-आर्थिक परिदृश्य बदल रहा है। घरेलू मोर्चे पर आर्थिक गतिविधियों की संभावना बेहतर हुई है लेकिन निजी खपत जैसे प्रमुख बिंदु अब भी महामारी-पूर्व स्तर से नीचे हैं।

दास ने एमपीसी की बैठक में कहा था, "इन अनिश्चितताओं को देखते हुए नीतिगत समर्थन टिकाऊ, व्यापक आधार पर जारी रखने की जरूरत है। खासकर पीछे रह गए विभिन्न क्षेत्रों में पुनरुद्धार को बढ़ावा देने एवं सुरक्षा के लिए इस पर ध्यान देना होगा।"

इस बैठक में आरबीआई के डिप्टी गवर्नर माइकल देवव्रत पात्रा ने भी ओमीक्रोन के प्रसार को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर की थीं। पात्रा ने कहा कि अचानक ही परिदृश्य धुंधला हो गया है।

उन्होंने कहा, "ओमीक्रोन का प्रसार रोकने के लिए देश यात्रा पाबंदियां लगाने एवं क्वारंटीन व्यवस्था करने के कदम उठाएंगे। ऐसे में वैश्विक पुनरुद्धार एवं मुद्रास्फीति परिदृश्य फिर से जोखिम पर है।"

बैठक में समिति ने नीतिगत दर रेपो यथावत रखने के साथ उदार रुख कायम रखने का निर्णय किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी