लाइव न्यूज़ :

मुक्त इंटरनेट, नियमों के बीच संतुलन जरूरीः पिचाई

By भाषा | Updated: December 3, 2021 21:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर गूगल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुंदर पिचाई ने शुक्रवार को कहा कि विचारों के खुले आदान-प्रदान एवं अवसर पैदा करने में मददगार मुक्त इंटरनेट और नियमों के बीच संतुलन होना महत्वपूर्ण है।

पिचाई ने एचटी लीडरशिप समिट 2021 को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियां क्लाउड, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और एंड्रॉयड जैसे प्रयासों से भारतीय बाजार की वृद्धि में मददगार भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा, "प्रौद्योगिकी का दायरा काफी बढ़ गया है और अब वह लोगों की जिंदगी को ज्यादा गहराई से प्रभावित कर रहा है। ऐसे में स्वाभाविक ही है कि इस राह पर चलने के कुछ नियम भी जरूरी हैं और मुझे यह इस प्रक्रिया का एक स्वाभाविक हिस्सा लगता है।"

पिचाई ने कहा, "मैं इससे इत्तेफाक रखता हूं कि देश अपने नागरिकों को लेकर फिक्रमंद हैं और उनके लिए कारगार साबित होने वाले नियम भी बनाना चाहते हैं।"

हालांकि उन्होंने यह याद रखना जरूरी बताया कि स्वतंत्र एवं मुक्त इंटरनेट ने दुनिया को एक-दूसरे से जोड़ने में मदद की और नए अवसर भी पैदा हुए।

पिचाई ने कहा, "हमें उस संतुलन की जरूरत है जहां ऐसे नियम हों जो विचारों के मुक्त आदान-प्रदान का समर्थन करते हों। आज इंटरनेट जिस तरह काम करता है वह आदर्श स्थिति है लेकिन लोकतांत्रिक देशों का अपने लिए मुनासिब तरीका खोजना लाजिमी है।"

उन्होंने भारत के बाजार को मौजूदा समय में रोमांचक बताते हुए कहा कि गूगल भी इसमें कुछ मदद देना चाहती है। पिछले साल गूगल ने भारत डिजिटलीकरण फंड में 10 अरब डॉलर का सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई थी।

उन्होंने गूगलपे का उदाहरण देते हुए कहा, "मैं पहले भारत के लिए और भारत में ही कुछ बनाने को लेकर रोमांचित हूं जिसका इस्तेमाल दुनिया की समस्याएं सुलझाने में भी हो सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?