लाइव न्यूज़ :

कृषि अनुसंधान, विकास में अधिक निवेश की जरूरत: भारत ने जी20 कृषि सम्मेलन में कहा

By भाषा | Updated: September 18, 2021 18:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 सितंबर भारत ने शनिवार को जी20 कृषि बैठक में जोर देकर कहा कि जलवायु परिवर्तन और 2030 तक खाद्य की मांग में वृद्धि से जुड़ी चुनौतियों के बीच कृषि अनुसंधान और विकास में निवेश बढ़ाने की जरूरत है।

केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इतालवी प्रेजिडेंसी द्वारा आयोजित जी-20 की कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये कहा, ‘‘कृषि अनुसंधान ने खाद्य सुरक्षा की समस्‍या से निपटने, किसानों व खेतिहरों की आय में सुधार करने तथा लोगों की आजीविका के लिए प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अनुसंधान खाद्य सुरक्षा के तीन पहलुओं- उपलब्धता, पहुंच और सामर्थ्य में महत्वपूर्ण योगदान देता है।’’

उन्होंने बैठक के सत्र ‘स्थिरता के पीछे एक प्रेरक शक्ति के रूप में अनुसंधान’ को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में कृषि अनुसंधान ने देश को खाद्यान्न आयातक से, निर्यातक के रूप में बदलने में प्रमुख भूमिका निभाई हैं।

तोमर ने कहा, ‘‘समेकित अनुसंधान के प्रयासों से बेहतर मृदा उत्पादकता, भंडारण के लिए जल प्रबंधन, विस्तार एवं दक्षता हेतु तकनीकों और पद्धतियों को विकसित किया जा सकता है।’’

उन्होंने कहा कि भारत सालाना 30.8 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन के साथ न केवल अपनी खाद्य जरूरतों को पूरा कर रहा है, बल्कि दूसरे देशों को आपूर्ति भी कर रहा है।

कृषि मंत्री ने कहा, ‘‘2030-31 तक भारत की आबादी 150 करोड़ से ज्यादा होने की संभावना है, जिसके पोषण के लिए अनाज की मांग तब लगभग 35 करोड़ टन तक होने का अनुमान है। इसी तरह खाद्य तेलों, दूध व दूध से बने उत्पादों, मांस, अंडे, मछली, सब्जियों, फलों और चीनी की मांग काफी बढ़ जाएगी। इसके मुकाबले प्राकृतिक संसाधन सीमित हैं और जलवायु परिवर्तन की चुनौती भी है।’’

उन्होंने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों में जीनोमिक्स, डिजिटल कृषि, जलवायु स्मार्ट प्रौद्योगिकियों व पद्धतियों, कुशल जल उपयोग उपकरणों, उच्‍च उपज वाली किस्मों के विकास पर ध्यान देने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम