लाइव न्यूज़ :

एनडीएमसी ने लाइसेंस शुल्क में सात प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की

By भाषा | Updated: June 24, 2021 21:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली 24 जून कोविड-19 के कारण बाधित आर्थिक गतिविधियों के बीच नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) ने वर्ष 2021-22 के लिए अलग-अलग व्यापार लाइसेंसों की अनुमति और नवीनीकरण के लिए वार्षिक शुल्क में सात प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी है। इसमें होटल, रेस्तरां, कॉफी की दुकानें, ठहरने के घर और मिठाई की दुकानें भी शामिल हैं।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि लाइसेंस शुल्क में सबसे अधिक बढ़ोतरी पांच सितारा होटलों के लिए की गई हैं। उन्हें पहले सालाना 61,200 रुपये देने होते थे लेकिन अब 65,484 रुपये देने होंगे।

निकाय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘वर्ष 2021-22 के लिए लाइसेंस शुल्क में वृद्धि एक अप्रैल से लागू होगी। छोटी दुकानों और स्टालों के लिए लाइसेंस शुल्क में कोई वृद्धि नहीं होगी।’’

कसाई, मछली बेचने वाले और मुर्गा बेचने वालों के लिए वार्षिक लाइसेंस शुल्क को 1,200 रुपये से बढ़ाकर 1,284 रुपये कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि 20 बिस्तरों से कम वाले गेस्ट हॉउस को अब 2,400 रुपये की बजाय 2,568 रुपये, 21 से 50 बिस्तर वाले को 6,100 रुपये की बजाय 6,527 रुपये, 50 से 100 बिस्तर वालों को 12,200 रुपये की जगह 13,054 रुपये और 100 बिस्तर से अधिक वाले गेस्ट हाउस को 24,500 रुपये की जगह अब 26,215 रुपये का शुल्क भरना होगा।

इसके अलावा 50 से ज्यादा सीट वाले कैफे और कॉफी शॉप के लिए लाइसेंस शुल्क 12,200 रुपये से बढ़ाकर 13,054 रुपये कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि ऑफिस कैंटीन, मिठाई की दुकान, जिम, सर्कस और ऑडिटोरियम से पहले 1200 रुपये का लाइसेंस शुल्क लिया जाता था जिसे अब बढ़ाकर 1,284 रुपये कर दिया गया है।

वहीं सिनेमा हॉल, होटल, क्लब और स्पा में डांसिंग हॉल 6,500 रुपये के बजाय 6,527 रुपये के लाइसेंस शुल्क का भुगतान करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई