लाइव न्यूज़ :

एनडीडीबी पांच साल और करेगा वामुल का प्रबंधन, असम सरकार ने दी मंजूरी

By भाषा | Updated: August 7, 2021 19:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अगस्त राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) ने शनिवार को कहा कि वह पश्चिम असम दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (वामुल) का प्रबंधन अगले पांच वर्ष के लिए और करेगा।

बोर्ड ने एक बयान में कहा कि असम सरकार ने वामुल के एनडीडीबी प्रबंधन की समयसीमा को बढ़ा दिया है।

एनडीडीबी के अध्यक्ष मीनेश शाह ने छह अगस्त को असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की। असम सरकार ने एनडीडीबी से वामुल का प्रबंधन करने का अनुरोध किया था, जो बंद होने के कगार पर था। एनडीडीबी ने वर्ष, 2008 में प्रबंधन संभाला था।

बयान में कहा गया है, ‘‘डेयरी सहकारी संस्था को बहाल करने/पुनर्जीवित करने में एनडीडीबी के हस्तक्षेप के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए असम सरकार ने एनडीडीबी के डब्ल्यूएएमयूएल (वामुल) के प्रबंधन को पांच साल की अवधि के लिए आगे और बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।’’

इस आशय के एक समझौते पर भी छह अगस्त, 2021 को हस्ताक्षर किए गए थे।

वर्तमान में, वामुल 13,916 डेयरी किसानों से 41,000 किलोग्राम दूध की औसत दैनिक मात्रा खरीदता है। वामुल का बिक्री कारोबार 120 करोड़ रुपये का है।

एनडीडीबी और इसकी सहायक कंपनियां पहले से ही असम की डेयरी विकास गतिविधियों से जुड़ी हुई हैं।

शाह ने असम सरकार के कृषि, बागवानी, पशुपालन एवं पशु चिकित्सा, सीमा क्षेत्र विकास, असम समझौते के कार्यान्वयन, सहकारिता विभाग के मंत्री अतुल बोरा से भी मुलाकात की और डेयरी विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम