लाइव न्यूज़ :

गेल को ओटीपीसी में आईएलएंडएफएस की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण को एनसीएलटी की मंजूरी

By भाषा | Updated: November 5, 2021 17:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने सार्वजानिक क्षेत्र की कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड को ओएनजीसी त्रिपुरा पावर कंपनी (ओटीपीसी) में दिवालिया हो चुकी इन्फ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज (आईएलएंडएफएस) की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ओटीपीसी त्रिपुरा के पलटाना में 726.6 मेगावॉट की सामूहिक चक्र गैस टर्बाइन (सीसीजीटी) ताप बिजली संयंत्र की स्थापना के लिए ओएनजीसी, आईएलएंडएफएस समूह और त्रिपुरा सरकार के बीच एक विशेष इकाई (एसपीवी) है।

देश के पूर्वोत्तर राज्यों को बिजली की आपूर्ति करने वाली परियोजना में ओएनजीसी की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है। त्रिपुरा सरकार के पास इसकी 0.5 प्रतिशत, जबकि इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फंड दो के पास 23.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

गेल ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘एनसीएलटी ने गेल इंडिया द्वारा ओटीपीसी में आईएलएंडएफएस समूह की 26 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।’’

गेल ने बताया कि यह हिस्सेदारी आईएलएंडएफएस समूह की दो कंपनियों आईएलएंडएफएस एनर्जी डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (ईडीसीएल) और आईएलएंडएफएस फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (आईएफआईएन) से ली गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या