लाइव न्यूज़ :

आईएलएंडएफएस को इनविट के पहले चरण के लिए एनसीएलटी की मंजूरी

By भाषा | Updated: October 30, 2021 16:49 IST

Open in App

मुंबई, 30 अक्टूबर कर्ज में डूबी इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज (आईएलएंडएफएस) ने शनिवार को कहा कि उसे अवसंरचना निवेश ट्रस्ट (इनविट) के पहले चरण को शुरू करने के लिए राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) से मंजूरी मिल गई है।

आईएलएंडएफएस ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उसे इस संबंध में शनिवार को एनसीएलटी से मंजूरी मिली है।

इस मंजूरी के साथ बरवा अड्डा एक्सप्रेसवे लिमिटेड, बालेश्वर खड़गपुर एक्सप्रेसवे लिमिटेड, सीकर बीकानेर हाइवे लिमिटेड, ईस्ट हैदराबाद एक्सप्रेसवे लिमिटेड, मुरादाबाद बरेली एक्सप्रेसवे लिमिटेड और झारखंड रोड प्रोजेक्ट्स इम्प्लिमेंटेशन कंपनी लिमिटेड परियोजनाओं.... को इनविट के पहले चरण के तहत हाल में बनी रोडस्टार इन्फ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट को हस्तांतरित किया जाएगा।

समूह ने कहा कि इन छह सड़क परियोजनाओं की विशेष इकाइयों (एसपीवी) को 9,214 करोड़ रुपये के कुल मूल्यांकन पर इनविट में स्थानांतरित किया जाएगा।

कंपनी ने बताया कि इनविट में स्थानांतरित होने के बाद ये एसपीवी, आईएलएंडएफएस की कंपनियों को दी गई ऋण भुगतान की छूट से हट जाएंगी और अपने कर्ज का भुगतान खुद करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?