लाइव न्यूज़ :

एनसीएलटी ने जी एंटरटेनमेंट को इन्वेस्को की मांग पर विचार के लिए बोर्ड की बैठक बुलाने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: September 30, 2021 19:05 IST

Open in App

मुंबई 30 सितंबर (भाष) राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने बृहस्पतिवार को जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज को असाधारण आम बैठक (ईजीएम) बुलाने की इनवेस्को की मांग पर विचार करने के लिए कंपनी निदेशक मंडल की एक बैठक बुलाने का निर्देश दिया।

जी एंटरटेनमेंट में हिस्सेदारी रखने वाली कंपनी इनवेस्को की अपील पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए एनसीएलटी ने जी एंटरटेनमेंट को निदेशक मंडल के निर्णयों को शेयरधारकों तक उचित रूप से पहुंचाने का भी निर्देश दिया।

अमेरिका स्थित कंपनी इन्वेस्को ने जी एंटरटेनमेंट के निदेशक पुनीत गोयनका समेत दो अन्य निदेशकों को हटाने और छह नए निदेशकों की नियुक्ति के साथ बोर्ड के पुनर्गठन की मांग को लेकर एनसीएलटी का रुख किया था।

इन्वेस्को की तरफ से अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने न्यायाधिकरण को बताया कि ज़ी एंटरटेनमेंट को वैसा नहीं चलाया जा रहा जैसा कि होना चाहिए। साथ ही शेयरधारकों के हितों को सुनिश्चित करने के लिए नए निदेशकों को बोर्ड में होना चाहिए।

इन्वेस्को ने गोयनका के अलावा दो अन्य निदेशकों अशोक कुरियन और मनीष चोखानी को भी हटाने की मांग की है।

रोहतगी के अनुसार इनवेस्को ने 11 सितंबर को ईजीएम बुलाने के लिए अनुरोध किया था। इसलिए उन्होंने एनसीएलटी से कंपनी को 45 दिन के भीतर आम बैठक आयोजित करने का निर्देश देने का भी आग्रह किया।

इसी को लेकर मामले की सुनवाई कर रही भास्कर पंतुला मोहन और चंद्रभान सिंह की एनसीएलटी मुंबई पीठ ने ज़ी एंटरटेनमेंट के बोर्ड को आम बैठक के अनुरोध पर विचार करने के लिए एक बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। इस मामले में अगली सुनवाई अब चार अक्टूबर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम