लाइव न्यूज़ :

एनसीएलटी ने जी एंटरटेनमेंट को इन्वेस्को की मांग पर विचार के लिए बोर्ड की बैठक बुलाने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: September 30, 2021 22:31 IST

Open in App

मुंबई 30 सितंबर (भाष) राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने बृहस्पतिवार को जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज को विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिये असाधारण आम बैठक (ईजीएम) बुलाने की उसके शेयरधारक इनवेस्को की मांग पर विचार करने के लिए कंपनी निदेशक मंडल की बैठक बुलाने का निर्देश दिया।

जी एंटरटेनमेंट में हिस्सेदारी रखने वाली कंपनी इनवेस्को की अपील पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए एनसीएलटी ने जी एंटरटेनमेंट को निदेशक मंडल के निर्णयों को शेयरधारकों तक उचित रूप से पहुंचाने का भी निर्देश दिया।

अमेरिका स्थित कंपनी इन्वेस्को ने जी एंटरटेनमेंट के निदेशक पुनीत गोयनका समेत दो अन्य निदेशकों को हटाने और छह नए निदेशकों की नियुक्ति के साथ बोर्ड के पुनर्गठन की मांग को लेकर एनसीएलटी का रुख किया था।

इन्वेस्को की तरफ से अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने न्यायाधिकरण को बताया कि ज़ी एंटरटेनमेंट को वैसा नहीं चलाया जा रहा जैसा कि होना चाहिए। साथ ही शेयरधारकों के हितों को सुनिश्चित करने के लिए नए निदेशकों को बोर्ड में होना चाहिए।

इन्वेस्को डेवलपिंग मार्किट्स फंड ने ओएफआई ग्लोबल चाइना फंड के साथ मिलकर गोयनका के अलावा दो अन्य निदेशकों अशोक कुरियन और मनीष चोखानी को भी हटाने की मांग की है।

रोहतगी के अनुसार इनवेस्को ने 11 सितंबर को ईजीएम बुलाने के लिए अनुरोध किया था। इसलिए उन्होंने एनसीएलटी से कंपनी को 45 दिन के भीतर आम बैठक आयोजित करने का निर्देश देने का भी आग्रह किया।

इसी को लेकर मामले की सुनवाई कर रही भास्कर पंतुला मोहन और चंद्रभान सिंह की एनसीएलटी मुंबई पीठ ने ज़ी एंटरटेनमेंट के बोर्ड को आम बैठक बुलाने के अनुरोध पर विचार करने के लिए एक बैठक करने का निर्देश दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई अब चार अक्टूबर को होगी।

ओएफआई ग्लोबल चाइना फंड एलएलसी के साथ इन्वेस्को डेवलपिंग मार्केट्स फंड (पुराना नाम इन्वेस्को ओपेनहाइमर डेवलपिंग मार्केट्स फंड) की जी एंटरटेनमेंट में सयुंक्त रूप से 17.88 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

इससे पहले बुधवार को इन्वेस्को के एक प्रवक्ता ने कहा कि जी एंटरटेनमेंट द्वारा आम बैठक नहीं बुलाये जाने के कंपनी ने एनसीएलटी का रुख किया।

उन्होंने कहा, ‘‘जी एंटरटेनमेंट द्वारा आम बैठक नहीं बुलाये जाने, 11 सितंबर को बैठक बुलाने की हमारी मांग को नजरअंदाज करना और 23 सितंबर के पत्र को पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देने के कारण हमने एनसीएलटी के समक्ष अपील की।’’

इसके अलावा इन्वेस्को ने जी एंटरटेनमेंट के निदेशक मंडल में अपने स्वयं के छह नामांकित व्यक्तियों की नियुक्ति की मांग की है। इन नामों में सुरेंद्र सिंह सिरोही, नैना कृष्ण मूर्ति, रोहन धमीजा, अरुणा शर्मा, श्रीनिवास राव अडेपल्ली और गौरव मेहता शामिल हैं।

गोयनका दरअसल एस्सेल समूह के अध्यक्ष सुभाष चंद्रा के बेटे हैं और समूह के पास फिलहाल कंपनी में 4 फीसदी हिस्सेदारी है।

जी एंटरटेनमेंट ने पिछले सप्ताह देश में सबसे बड़ी मीडिया कंपनी बनाने के लिए अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनी सोनी पिक्चर नेटवर्क्स इंडिया के साथ विलय की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?