लाइव न्यूज़ :

एनसीएलटी ने रिलायंस इंफ्राटेल के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज की इकाई की समाधान योजना को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: December 5, 2020 00:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसंबर राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मुंबई शाखा ने रिलायंस इंफ्राटेल के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज की एक इकाई द्वारा पेश समाधान योजना को मंजूरी प्रदान कर दी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को इस संबंध में शेयर बाजार को जानकारी दी।

कंपनी ने कहा कि एनसीएलटी-मुंबई ने उसके पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई रिलायंस प्रोजेक्ट्स एंड प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सर्विसेस लिमिटेड के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स विभाग द्वारा रिलायंस इंफ्राटेल लिमिटेड के लिए पेश की गयी समाधान योजना को तीन दिसंबर को मंजूरी दे दी।

रिलायंस टेलिकम्युनिकेशंस के दूरसंचार बुनियादी ढांचा इकाई रिलायंस इंफ्राटेल के देशभर में 43,000 टॉवर और 1,72,000 किलोमीटर की फाइबर लाइन है।

सूत्रों ने इससे पहले बताया कि इस समाधान प्रक्रिया से कंपनी के कर्जदाताओं को करीब 4,400 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।

कर्जदाताओं की समिति की ओर से इस समाधान योजना को 100 प्रतिशत मत मिले हैं। सूत्रों ने बताया कि समाधान योजना के तहत राशि का वितरण इस मामले में दोहा बैंक के हस्तक्षेप आवेदन के निपटारे पर निर्भर करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा