लाइव न्यूज़ :

एनसीएलएटी ने आर्सेलरमित्तल मामले में एनसीएलटी के आदेश पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: December 7, 2020 13:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने आर्सेलरमित्तल के मामले में राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की अहमदाबाद पीठ के आदेश पर रोक लगा दी है। एनसीएलटी ने आर्सेलरमित्तल इंडिया को ओडिशा स्लरी पाइपलाइन इन्फ्रास्ट्रक्चर (ओएसपीआईएल) को उसकी संपत्तियों के इस्तेमाल के लिए 1,300 करोड़ रुपये की आईआरपी लागत का भुगतान करने का निर्देश दिया था।

एनसीएलएटी के कार्यवाहक चेयरपर्सन न्यायमूर्ति बी एल भट की अगुवाई वाली दो सदस्यीय पीठ ने आर्सेलरमित्तल इंडिया की याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए एनसीएलटी के आदेश पर स्थगन दे दिया।

एनसीएलएटी की ओर से चार दिसंबर को दिए गए आदेश में कहा गया है कि आर्सेलरमित्तल द्वारा ओएसपीआईएल को 15 दिसंबर, 2020 तक भुगतान के आदेश पर रोक लगाई जाती है। न्यायाधिकरण ने इस मामले को 22 जनवरी, 2021 को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है।

इससे पहले एनसीएलटी ने 10 नवंबर को व्यवस्था दी थी कि कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया के दौरान ओएसपीआईएल को परिचालन में बनाए रखने के लिए स्लरी पाइपइलाइन के इस्तेमाल का शुल्क आईआरपी लागत है। एनसीएलटी ने आर्सेलरमित्तल को आईआरपी की 1,300 करोड़ रुपये की लागत का भुगतान 15 दिसंबर तक करने का निर्देश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?