लाइव न्यूज़ :

एनसीएलएटी ने एमटेक आटो की समाधान योजना पर डीवीआई की याचिका खारिज की

By भाषा | Updated: April 17, 2021 23:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने कर्ज बोझ तले दबी एमटेक आटो की समाधान योजना को भूमि की लीज किये बिना मंजूरी दिये जाने के एनसीएलटी के फैसले को चुनौती देने वाली डेकन वैल्यू इन्वेस्टर्स (डीवीआई) की याचिका को खारिज कर दिया।

एनसीएलएटी की तीन सदस्यीय पीठ ने अमेरिका की हेज फंड कंपनी डेकन वेल्यू इन्वेस्टर्स (डीवीआई) एलएलपी पर एक करोड़ रुपये की लागत भी लगाई है। उसने कहा कि कंपनी की इस याचिका में काई गंभीरता नहीं है।

एनसीएलएटी ने इस मामले में कहा है कि एसीई कम्पलेक्स भूमि की 20 साल की दीर्घकालिक लीज समाधान योजना की मंजूरी की मंजूरी की पूर्व शर्त नहीं थी।

एनसीएलएटी के कार्यवाहक चेयरपर्सन नयायमूर्ति बी एल भट की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, ‘‘अपील में न केवल गंभीरता की कमी है बल्कि यह काफी हल्की भी है। हम अपील को खारिज करते हैं और साथ ही अपीलकर्ता पर एक लाख रुपये की लागत भी लगाते हैं। यह लागत राशि अपीलीय न्यायाधिकरण में 15 दिन के भीतर जमा करा दी जानी चाहिये।’’

इससे पहले एनसीएलटी की चंडीगढ़ शाखा ने 9 जुलाई 2020 को डीवीआई द्वारा एमटेक आटो लिमिटेड के लिये जमा कराई गई समाधान योजना को मंजूरी दे दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय