लाइव न्यूज़ :

एनसीएलएटी ने विंड वर्ल्ड के लिए सुरक्षा गठजोड़ की बोली वापस लेने की अनुमति के फैसले को खारिज किया

By भाषा | Updated: September 21, 2021 23:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने कर्ज के बोझ से दबी विंड वर्ल्ड (इंडिया) लि. के मामले में राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के फैसले को खारिज कर दिया है। एनसीएलटी ने विंड वर्ल्ड के सफल बोलीदाताओं को ऋणदाताओं की मंजूरी के बाद भी बोली वापस लेने की अनुमति दी थी।

एनसीएलएटी के कार्यवाहक चेयरमैन न्यायमूर्ति ए आई एस चीमा की अगुवाई वाली पीठ ने इस मामले को दोबारा एनसीएलटी की अहमदाबाद पीठ को वापस भेज दिया है। अपीलीय न्यायाधिकरण ने एनसीएलटी को सुरक्षा समूह के गठजोड़ द्वारा जमा कराई गई बोली पर एक माह में फैसला करने का निर्देश दिया है। बोलीदाताओं के गठजोड़ में सुरक्षा एसेट रिकंस्ट्रक्शन लि., लक्षद्वीप इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस तथा सुरक्षा रियल्टी शामिल हैं।

एनसीएलएटी ने कहा, ‘‘यह मामला न्यायिक प्राधिकरण (एनसीएलटी) के पास वापस भेजा जा रहा है।’’

अपीलीय न्यायाधिकरण ने यह भी निर्देश दिया कि सफल समाधान आवेदक और संबंधित बैंक को प्रदर्शन बैंक गारंटी (75 करोड़ रुपये) तक तब बैंक गारंटी को बनाये रखना होगा और यह को न्यायिक प्राधिकरण का निर्णय आने पर निर्भर होगा।

इससे पहले गठजोड़ ने विंड वर्ल्ड (इंडिया) लि. के लिए बोली लगाई थी। रिपोर्टों के अनुसार विंड वर्ल्ड पर ऋणदाताओं का करीब 4,700 करोड़ रुपये का बकाया है।

गठजोड़ की बोली को ऋणदाताओं की समिति (सीओसी) ने मंजूरी दी थी और इसे समाधान पेशेवर की मंजूरी के लिए एनसीएलटी के समक्ष रखा गया था।

हालांकि, बाद में सुरक्षा गठजोड़ ने एनसीएलटी के समक्ष आवेदन कर अपनी सामधान योजना को वापस लेने का आग्रह किया। एनसीएलटी ने आठ सितंबर, 2020 को अपने आदेश में गठजोड़ को न केवल बोली वापस लेने की अनुमति दे दी बल्कि गठजोड़ द्वारा दी गई प्रदर्शन बैंक गारंटी को भी लौटाने का निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?