लाइव न्यूज़ :

एनसीएलएटी ने एमएसईएल के खिलाफ दिवाला कार्यवाही रद्द करने की कोटक बैंक की याचिका खारिज की

By भाषा | Updated: December 1, 2021 20:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने कर्ज में डूबी मैकनेली सयाजी इंजीनियरिंग लि. (एमएसईएल) के खिलाफ दिवाला कार्यवाही को रद्द करने की मांग को लेकर दायर कोटक महिंद्रा बैंक की याचिका खारिज कर दी।

बैंक ने अपनी इस मांग को लेकर खनिज प्रसंस्करण उपकरण विनिर्माता कंपनी के एक निदेशक के साथ न्यायाधिकरण में याचिका दी थी।

एनसीएलएटी की दो सदस्यीय पीठ ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की कोलकाता पीठ के आदेश को बरकरार रखा, जिसमें 11 फरवरी, 2021 को आईसीआईसीआई बैंक की एक याचिका को स्वीकार करते हुए एमएसईएल के खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया गया था।

एनसीएलटी के इस आदेश को कोटक महिंद्रा बैंक और एमएसईएल के निलंबित बोर्ड के एक निदेशक ने दिवाला संबंधी अपीलीय न्यायाधिकरण एनसीएलएटी के समक्ष चुनौती दी थी।

कोटक महिंद्रा बैंक ने तर्क दिया था कि उसके अलावा, चार अन्य बैंकों - आईसीआईसीआई बैंक, डीबीएस, आईडीबीआई और एसबीआई - ने एमएसईएल को अग्रिम ऋण दिए थे और एनसीएलटी इस बात को समझने में विफल रहा था कि बैंकों के गठजोड़ के 50 प्रतिशत से अधिक सदस्यों ने कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) का विरोध किया था क्योंकि वे दिवाला और ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के बाहर ऋण पुनर्गठन पर विचार कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम