लाइव न्यूज़ :

एनसीडीईएक्स 15 दिसंबर को फिर शुरू करेगा गुड़ वायदा

By भाषा | Updated: December 14, 2020 19:16 IST

Open in App

मुंबई, 14 दिसंबर नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) ने सोमवार को कहा कि वह 15 दिसंबर से गुड़ वायदा सौदों की दोबारा शुरुआत करेगा।

एनसीडीईएक्स ने एक बयान में कहा कि गुड़ वायदा सौदे 15 दिसंबर से कारोबार के लिए उपलब्ध होंगे, जिसका आधार केंद्र उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में होगा।

बयान में कहा गया, ‘‘गुड़ वायदा की पेशकश के साथ हम उद्योग की लंबे समय से अटकी मांग को पूरा करने जा रहे हैं। भारत गुड़ उत्पादन में दुनिया का अग्रणी देश है और कुल उत्पादन में उसकी हिस्सेदारी करीब 60 प्रतिशत है। लेकिन अभी तक उत्पादकों या व्यापारियों के लिए इसकी कीमत का कोई मानक उपलब्ध नहीं था।’’

बयान में कहा गया कि इस वायदा सौदे के साथ उम्मीद है कि सही कीमत का पता चल सकेगा, और सभी भागीदार सही निर्णय ले सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख