लाइव न्यूज़ :

एनसीडीईएक्स ने कृषि में गुआरेक्स, सोयडेक्स नाम से अलग क्षेत्र सूचकांक जारी किये

By भाषा | Updated: July 5, 2021 22:58 IST

Open in App

मुंबई, पांच जुलाई नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) ने सोमवार को कहा कि उसने कृषि जिंस बाजार में दो क्षेत्रीय सूचकांक -- गुआरएक्स और सोयडेक्स-- जारी किये हैं।

एनसीडीईएक्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण रास्ते ने एक बयान में कहा, ‘‘सूचकांक के वर्ग में, हमने कृषि जिंस में देश का पहला रिटर्न आधारित कृषि वायदा सूचकांक जारी किया है। गुआरेक्स और सोयडेक्स देश में कृषि जिंस कारोबार में पहले क्षेत्रीय सूचकांक हैं।’’

गुआरेक्स एक रिटर्न आधारित सूचकांक होगा जो कि गुआर सीड और गुआर गम रिफाइंड के वायदा अनुबंध के मूल्य में होने वाली घटबढ पर आधारित होगा। इसी प्रकार सोयडेक्स सोयाबीन और रिफाइड सोय तेल के वायदा अनुबंध में आने वाले घटबढ़ पर आधारित होगा।

एनसीडीईएक्स ने कहा कि इन दोनों सूचकांक में वायदा कारोबार को आने वाले दिनों में शुरू किया जायेगा। शुरुआत में ये दोनों सूचकांक कृष जिंस एक्सचेंज की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे और यह केवल गुआर कम्पलेक्स और सोय कम्पलेक्स के प्रदर्शन का मापन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस