एनबीसीसी को एनआईटी उत्तराखंड की इंजीनियरिंग का 597 करोड़ रुपये का ठेका मिला

By भाषा | Updated: May 19, 2021 23:20 IST2021-05-19T23:20:48+5:302021-05-19T23:20:48+5:30

NBCC gets Rs 597 crore contract for engineering of NIT Uttarakhand | एनबीसीसी को एनआईटी उत्तराखंड की इंजीनियरिंग का 597 करोड़ रुपये का ठेका मिला

एनबीसीसी को एनआईटी उत्तराखंड की इंजीनियरिंग का 597 करोड़ रुपये का ठेका मिला

नयी दिल्ली, 19 मई सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि उसको उत्तराखंड में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के मुख्य परिसर में ढांचागत सुविधाओं में परियोजना प्रबंधन सलाहकार के लिये 597 करोड़ रुपये का ठेका प्राप्त हुआ है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इस परियोजना में वह प्रबंधन सलाहकार है। परियोजना की लागत 596.75 करोड़ रुपये की है।

कंपनी को यह ठेका पौड़ी गढ़वाल के सुमड़ी स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के मुख्य परिसर में ढांचागत सुविधाओं के निर्माण और विकास के लिए व्यापक डिजाइन समेत इंजीनियरिंग तथा परियोजना प्रबंधन परामर्श सेवाओं के लिए मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: NBCC gets Rs 597 crore contract for engineering of NIT Uttarakhand

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे