लाइव न्यूज़ :

बिहार का नवादा आकांक्षी जिलों की सूची में शीर्ष पर: नीति आयोग

By भाषा | Updated: March 2, 2021 22:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मार्च नीति आयोग की जनवरी में जारी आकांक्षी जिलों की सूची में बिहार का नवादा शीर्ष पर है।

नीति आयोग ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा है कि नगालैंड का किफिर और अरूणाचल प्रदेश का नामसाई क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

असम के हैलाकांडी और मणिपुर में चंदेल क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।

नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग 112 आकांक्षी जिलों में विकास के छह क्षेत्रों में हुई प्रगति पर आधारित है।

ये छह क्षेत्र हैं, स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, कृषि और जल संसाधन, वित्तीय समावेश, कौशल विकास और मूल ढांचागत सुविधाएं। आयोग इन छह क्षेत्रों में हुई प्रगति के आधार पर हर महीने आकांक्षी जिलों की रैंकिंग करता है।

आकांक्षी जिला कार्यक्रम की शुरूआत जनवरी 2018 में हुई। इस पहल का मकसद उन जिलों में विकास को तेज करना है, जो प्रमुख सामाजिक क्षेत्रों में अपेक्षाकृत पीछे रह गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें