लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय सिद्ध संस्थान ने महामारी पर संयुक्त शोध-विकास के लिये से किया चेन्नई के संस्थान से समझौता

By भाषा | Updated: December 5, 2020 19:09 IST

Open in App

चेन्नई, पांच दिसंबर राष्ट्रीय सिद्ध संस्थान (एनआईएस) ने नैदानिक व स्वास्थ्य प्रणाली, महामारी विज्ञान का अध्ययन और मूलभूत चिकित्सा एवं संबद्ध विज्ञान के क्षेत्रों में संयुक्त शोध-विकास कार्यों के लिये चेन्नई के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एपेडिमियोलॉजी (एनआईई) के साथ यहां एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।

इन परियोजनाओं का वित्तपोषण विशिष्ट वित्तपोषण स्रोतों के माध्यम से किया जायेगा।

दोनों संस्थान संयुक्त रूप से संगोष्ठी, कार्यशालाएं, वेबिनार, सम्मेलन, सतत शिक्षा कार्यक्रम (सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई सहित) का संचालन करेंगे और आपसी हित के क्षेत्रों में शैक्षणिक कार्यक्रमों का विकास करेंगे।

एनआईएस की निदेशक प्रोफेसर डॉ आर मीनाकुमारी और एनआईई के निदेशक डॉ मनोज मुरेकर ने 4 दिसंबर को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये।

दोनों निदेशकों और विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों व चिकित्सकों के उनके दलों ने चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान में उत्कृष्टता जैसे विभिन्न सहयोगी कार्यों पर भी चर्चा की।

एनआईएस की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि दोनों संस्थानों ने अपने उद्देश्यों और क्षमताओं पर विचार करने के बाद उपरोक्त क्षेत्रों में सहयोग के लिये एक समझौता करने पर सहमति व्यक्त की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई