लाइव न्यूज़ :

बहुविध कनेक्टिविटी के लिये राष्ट्रीय मास्टर प्लान शीघ्र: डीपीआईआईटी सचिव

By भाषा | Updated: November 23, 2020 18:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर लाजिस्टिक्स (माल पहुंचाने) की लागत तथा इसमें लगने वाले समय को कम करने के लिये सरकार शीघ्र ही देश भर में कनेक्टिविटी के लिये बहुविध राष्ट्रीय मास्टर प्लान की घोषणा कर सकती है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव गुरुप्रसाद महापात्रा ने कहा कि नागर विमानन, नौवहन और रेलवे समेत बुनियादी संरचना से संबंधित सभी मंत्रालयों को देश के विभिन्न उत्पादन केंद्रों को वैश्विक गुणवत्ता वाली बहुविध कलेक्टिविटी प्रदान करने के लिये 2024 तक की समयसीमा दी गयी है।

उन्होंने कहा कि प्रस्ताव मंत्रिमंडल के पास जायेगा और जब इसे एक बार मंजूरी मिल जायेगी, बुनियादी संरचना से जुड़े सभी मंत्रालयों को तय समयसीमा दे दी जायेगी।

महापात्रा ने उद्योग संगठन सीआईआई की एमएनसी संगोष्ठी में कहा, ‘ एक महत्वपूर्ण मुहिम, जिसकी केंद्र सरकार के द्वारा शीघ्र ही घोषणा की जा सकती है, वह आर्थिक गतिविधियों की संभावना वाले देश के हर क्षेत्र में बहुविध कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिये राष्ट्रीय मास्टर प्लान है।’’

उन्होंने कहा कि वाणिज्य विभाग के तहत लाजिस्टिक्स खंड भी एक नीति पर काम कर रहा है, जिसके तहत लाजिस्टिक्स लागत व समय को कम करने के लिये तय गतिविधियों की पहचान की जायेगी।

सचिव ने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि इन पहलों से आप (उद्योग जगत) देश के लाजिस्टिक्स क्षेत्र में बहुत सारे सुधार होते देखेंगे।’’

उन्होंने कहा कि अनुपालन का बोझ कम करने के लिये भी काम हो रहा है। हम सभी इस बारे में काम कर रहे हैं। इस बात की उम्मीद और भरोसा है कि अगले कुछ महीने में उद्योग जगत के ऊपर से अनुपालन के बोझ में कमी आयेगी।

उन्होंने केंद्र तथा राज्य दोनों स्तरों पर मंजूरियों में तेजी के लिये एकल खिड़की के बारे में कहा कि यह अगले साल मार्च के अंत तक हो जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस