लाइव न्यूज़ :

व्यापारियों के लिये राहत, लॉजिस्टिक्स खर्च कम करने पर विचार, माल लाने- ले जाने और रखरखाव के लिये बनेगा केंद्रीय पोर्टल

By भाषा | Updated: September 24, 2019 06:44 IST

प्रस्तावित नीति में माल के लिये भंडारण क्षमता बढ़ाने पर ध्यान केन्द्रित होगा, इसके साथ ही इसमें व्यापारियों के लिये लाजिस्टिक्स लागत कम करने के रास्ते में जो कमियां हैं उनकी पहचान भी कि जायेगी।

Open in App
ठळक मुद्देमाल परिवहन और उसके रखरखाव की ऊंची लागत से अंतरराष्ट्रीय बाजार में घरेलू माल की प्रतिस्पर्धा प्रभावित होती है। भारत में लाजिस्टिक्स की लागत देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 14 प्रतिशत है।

वाणिज्य मंत्रालय ने प्रस्तावित राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति को मंजूरी के लिये केन्द्रीय मंत्रिमंडल को भेज दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। लॉजिस्टिक्स नीति का मकसद सामान को देशभर में एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजने की तमाम व्यवस्थायें और व्यापार करने की ऊंची लागत को कम करना है।विशेष सचिव (लाजिस्टिक्स) एन. शिवसेलम ने कहा कि इस नीति में एक केन्द्रीय पोर्टल बनाने की पहल होगी। इस पोर्टल में कंपनियों को शुरुआत से लेकर आखिरी तक माल लाने- ले जाने और उसके रखरखाव की सभी सुविधाओं के बारे में जानकारी होगी। प्रस्तावित यह पोर्टल व्यापार क्षेत्र से जुड़े सभी पक्षकारों के लिये एकल खिड़की बाजार मंच होगा। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि इस नीति को मंजूरी के लिये मंत्रिमंडल के पास भेज दिया गया है।प्रस्तावित नीति में माल के लिये भंडारण क्षमता बढ़ाने पर ध्यान केन्द्रित होगा, इसके साथ ही इसमें व्यापारियों के लिये लाजिस्टिक्स लागत कम करने के रास्ते में जो कमियां हैं उनकी पहचान भी कि जायेगी। उल्लेखनीय है कि माल परिवहन और उसके रखरखाव की ऊंची लागत से अंतरराष्ट्रीय बाजार में घरेलू माल की प्रतिस्पर्धा प्रभावित होती है।भारत में लाजिस्टिक्स की लागत देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 14 प्रतिशत है जो कि दूसरे देशों के मुकाबले काफी ऊंची है। आने वाले वर्षों में इसे नौ प्रतिशत पर लाने का लक्ष्य है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित