लाइव न्यूज़ :

खनन क्षेत्र में अवसरों, प्रमुख मुद्दों पर चर्चा के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

By भाषा | Updated: November 20, 2021 18:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर सरकार ने शनिवार को कहा कि खनन उद्योग के विभिन्न हितधारक अगले सप्ताह एक राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और इस क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों और अवसरों पर रणनीतिक चर्चा करेंगे, ताकि इस क्षेत्र में उच्च विकास दर हासिल की जा सके और कारोबार को आसान बनाया जा सके।

23 नवंबर को होने वाले खान और खनिजों पर पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण खंड होंगे, जो अन्वेषण गतिविधियों, नीलामी व्यवस्था और मजबूत खनन पद्धतियों को प्रोत्साहित करेंगे।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए पांच सितारा रेटेड खदानों के लिए पुरस्कार समारोह एक दिवसीय सम्मेलन के आकर्षण का एक और केंद्र होगा।

खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2015 की शुरुआत में, खनिज रियायतों के अनुदान के लिए नीलामी की व्यवस्था ने पारदर्शिता ला दी है और खनन उद्योग तथा नीलामी प्रक्रिया में एकाधिकार को हटा दिया है।

इससे न केवल राज्य सरकारों के राजस्व में पर्याप्त वृद्धि हुई है, बल्कि खनन क्षेत्र में व्यापार करना आसान हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख