लाइव न्यूज़ :

नाटको फार्मा एकीकृत कीट प्रबंधन के लिए फेरोमोन आधारित प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उतरी

By भाषा | Updated: March 15, 2021 17:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मार्च औषधि कंपनी नाटको फार्मा ने सोमवार को भारत में किसानों के लिए एकीकृत कीट प्रबंधन की सुविधा प्रदान करने के लिए फेरोमोन-आधारित प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उतरने की घोषणा की।

कंपनी ने बीएसई को भेजी सूचना में बताया कि वह अपने फसल स्वास्थ्य विज्ञान (सीएचएस) प्रभाग के माध्यम से फेरोमोन आधारित प्रजनन विघटन प्रौद्योगिकी के लिए एटीजीसी बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड (एटीजीसी) के साथ काम कर रही है।

इसने कहा, ‘‘खरीफ 2021 के दौरान, नाटको ने कपास की फसल में पिंक बोलवर्म (पीबीडब्ल्यू) के प्रभावी प्रबंधन के लिए अपना पहला ग्रीन लेबल फेरोमोन उत्पाद पेश करने की की योजना बनाई है।

नाटको फार्मा ने कहा कि इस पेशकश के साथ यह कपास किसानों के पास पीबीडब्ल्यू का प्रबंधन करने के लिए एक नया और शक्तिशाली हथियार होगा।

पिंक बोलवॉर्म ने पिछले कुछ वर्षों में भारत के कपास किसानों को एक बड़ी चुनौती दी हुई है। पीबीडब्ल्यू के कारण कपास की गुणवत्ता और पैदावार की महत्वपूर्ण क्षति हुई है और अक्सर इसने छोटे किसानों की आजीविका को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट