लाइव न्यूज़ :

नॉसकॉम फाउंडेशन की महिला किसानों के सशक्तिकरण के लिये पहल

By भाषा | Updated: March 8, 2021 19:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मार्च प्रौद्योगिकी कंपनियों का शीर्ष निकाय नॉसकॉम की सामाजिक कार्यों से जुड़ी इकाई नॉसकॉम फाउंडेशन कृषि क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को सशक्त बनाने के इरादे से महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता कार्यक्रम की शुरूआत कर रहा है। संस्थान ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

गूगल डॉट ऑर्ग की सहायता से शुरू की गयी इस पायलट परियोजना का लक्ष्य 1,00,000 महिला किसानों तक पहुंचने और उनकी आय की संभावना बेहतर करना है

बयान के अनुसार इस पहल के लिये नॉसकॉम फाउंडेशन को गूगल की परमार्थ इकाई गूगल डॉट ऑर्ग से 5,00,000 डॉलर की सहायता मिली है।

बयान में कहा गया है कि काम-धंधे की खोज में गांवों से पुरूषों के पलायन बढ़ने के साथ खेती करने के साथ-साथ कृषि श्रमिक के रूप में काम करने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ रही है।

गूगल डॉट ऑर्ग की सहायता से नॉसकॉम फाउंडेशन महिला कामगारों को कृषि के कामों का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ उन्हें डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता और उद्यमिता कौशल प्रदान करेगा। इसका मकसद आय की उनकी संभावना को बेहतर करना और इस क्षेत्र में पुरुषों व महिलाओं की मजदूरी का अंतर कम करना है।

नॉसकॉम फाउंडेशन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अशोक पमिदी ने कहा, ‘‘...खेती-बाड़ी से जुड़ी ज्यादातर महिलाएं अभी भी डिजिटल क्रांति का फायदा उठाने में अक्षम हैं। गूगल डॉट ऑर्ग की सहायता से हम इस अंतर को पाटने की उम्मीद कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि पायलट परियोजना के रूप में हम एक लाख महिला किसानों तक पहुंचेंगे जो उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और बिहार में हैं। आने वाले वर्ष में इन्हें डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता और उद्यमिता के कौशल से युक्त किया जाएगा।

गूगल डॉट ऑर्ग की अध्यक्ष जैकलीन फुलर ने कहा, “गूगल में हमलोगों ने देखा है कि कैसे डिजिटल प्रौद्योगिकी से कई व्यक्ति शिक्षा तक पहुंच हासिल कर सकते हैं, अपने कारोबार का विस्तार कर सकते हैं और नए कौशलों का विकास कर सकते हैं। अनुसंधान से यह भी पता चला है कि महिला किसानों की पहुंच सही कौशल और संसाधनों तक हो तो वे अपनी आय 30 प्रतिशत या ज्यादा बढ़ा सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा