लाइव न्यूज़ :

देश की सरकारी तेल कंपनियों को मोदी सरकार निजी हाथों में देने को तैयार, विदेशी कंपनियों को किया आमंत्रित

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 12, 2019 18:20 IST

भारत दुनिया के सबसे बड़े तेल उपभोक्ताओं में से एक है, जिसकी लगभग 80 प्रतिशत मांग आयात से पूरी होती है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को कहा कि अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा फर्मों को भारत के स्वामित्व वाली तेल कंपनियों के निजीकरण में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल ही में ह्यूस्टन में ऊर्जा कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से मुलाकात की थी।

देश के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को कहा कि अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा फर्मों को भारत के स्वामित्व वाली तेल कंपनियों के निजीकरण में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल ही में ह्यूस्टन में ऊर्जा कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से मुलाकात की थी, जिनमें एक्सॉन मोबिल कॉर्प, बीपी पीएलसी, रॉयल डच शेल, रोजनेफ्ट ऑयल कंपनी, सऊदी अरामको और अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (एडनॉक) शामिल हैं।

यह पहला मौका है जब प्रधान ने देश की सरकारी तेल कंपनियों में विदेशी निवेश लाने के सरकार के इरादे का संकेत दिया है। अबू धाबी में आयोजित एक सम्मेलन में संवाददाताओं से प्रधान ने कहा हम तेल की बड़ी कंपनियों को आमंत्रित कर रहे हैं। इसको लेकर वह काफी उत्साहित हैं। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मंत्री ने कहा कि अरामको और एडनॉक की साझेदारी में भारत के पश्चिमी तट पर एक नियोजित तेल रिफाइनरी सही रास्ते पर है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र राज्य में एक बार नई सरकार बनने के बाद और अधिक स्पष्टता होगी, जहां इस परियोजना लेकर हाल के चुनावों के बाद गतिरोध उत्पन्न है।

यह पूछे जाने पर कि क्या अरामको और एडनॉक के साथ एक फर्म डील जल्द हो सकती है। इस पर उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लगता है। हालांकि उन्होंने समय सीमा को लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। बता दें कि भारत दुनिया के सबसे बड़े तेल उपभोक्ताओं में से एक है, जिसकी लगभग 80 प्रतिशत मांग आयात से पूरी होती है।

टॅग्स :धर्मेंद्र प्रधानसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित