लाइव न्यूज़ :

छोटे उद्योगों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है नाल्को: सरकार

By भाषा | Updated: September 6, 2021 20:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह सितंबर केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी नाल्को आधुनिक और नवाचारी मंच ‘नमस्या’ के जरिए सूक्ष्म और छोटे उद्योगों (एमएसई) को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

नाल्को ने खासतौर से एमएसई विक्रेताओं के फायदे के लिये नमस्या नाम से एक ऐप विकसित की है।

नाल्को सूक्ष्म और लघु उद्यम योगायोग एप्लीकेशन (नमस्या) एमएसई को वृद्धि के लिए एक मंच मुहैया कराता है।

खान मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दो भाषाओं में उपलब्ध यह ऐप एमएसई को विक्रेता पंजीकरण प्रक्रिया, तकनीकी निर्देश के साथ आपूर्ति की जाने वाली वस्तुओं, विक्रेता विकास और नाल्को के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में जरूरी जानकारी देती है।

विज्ञप्ति में आगे कहा गया कि केंद्रीय खान, कोयला और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एमएसई समुदाय का समर्थन करने के लिए नाल्को के प्रयासों की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी