लाइव न्यूज़ :

नायडू ने कृषि लागत को कम करके भारतीय कृषि को मुनाफे का सौदा बनाने पर जोर दिया

By भाषा | Updated: January 19, 2021 22:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जनवरी उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को भारतीय कृषि की लागत को कम करके इसे कहीं अधिक लाभदायक बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कर्जमाफी और सब्सिडी से किसानों को केवल अस्थायी राहत ही मिल सकती है।

उन्होंने कृषक समुदाय को आसान शर्त पर ऋण तथा निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

संयुक्तराष्ट्रनिकाय खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) और नीति आयोग द्वारा कृषि विषय पर आयोजित 'नेशनल डायलॉग - इंडियन एग्रीकल्चर टुवार्ड्स 2030' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में खेती की लागत को कम करने तथा खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में भी संभावनाओं का दोहन करने की आवश्यकता है।

उपराष्ट्रपति ने राष्ट्र के स्वास्थ्य के लिए रसायनों पर निर्भरता कम करने और जैविक खेती को बड़े पैमाने पर अपनाने पर भी जोर दिया।

नायडू ने कृषि को लाभदायक बनाने के लिए केंद्र और राज्यों दोनों को मिलकर पहल करने का भी आह्वान किया।

उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘किसान असंगठित हैं और उनकी कोई आवाज नहीं है, इसलिए संसद, राजनीतिक नेता, नीति निर्माता और प्रेस (चार अग्रेजी के अक्षर ‘पी’) को सक्रिय रूप से कृषि के प्रति सकारात्मक रुख अपनाना चाहिए। वास्तव में, कृषि को लाभदायक बनाने में एक क्रांतिकारी बदलाव करना समय की मांग है।’’

नायडू ने कहा कि ऋण माफी और सब्सिडी किसानों को अस्थायी राहत प्रदान कर सकते हैं पर यह स्थायी समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों को लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने के लिए दीर्घकालिक और अल्पकालिक दोनों उपायों की आवश्यकता है।

नायडू ने खाद्य एवं पोषण सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, किसानों और कृषि मजदूरों की दशा और खेती के प्रति नयी पीढ़ी की रुचि में कमी को कृषि क्षेत्र की चार महत्वपूर्ण चुनौतियों में रखा और इसका समाधान निकालने पर जोर दिया।

नायडू ने कहा, ‘‘हमें अवसरों का फायदा उठाने और कृषि को विशेष प्रोत्साहन देने की जरूरत है। यह काम न केवल आत्मनिर्भरता हासिल करने भर के लिए हो बल्कि अन्य देशों को निर्यात करने के लिए भी हो सके और भारत की अर्थव्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।’’

उन्होंने बड़े पैमाने पर जैविक खेती को बढ़ावा देने का भी सुझाव दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?