लाइव न्यूज़ :

नाफेड ने गुरुग्राम में पहला किराना स्टोर खोला, मार्च तक 200 और स्टोर खोलने की योजना

By भाषा | Updated: June 24, 2021 20:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जून सहकारी कृषि संस्था, नाफेड ने बृहस्पतिवार को गुरुग्राम में अपना पहला किराना स्टोर 'नाफेड बाजार' खोला और कहा कि चालू वित्तवर्ष के अंत तक फ्रेंचाइजी मॉडल के तहत ऐसे 200 और स्टोर खोलने की योजना है।

तिरुपति कोऑपरेटिव के सहयोग से खुले इस स्टोर का उद्घाटन नाफेड के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने कृषक भारती लिमिटेड (कृभको) के अध्यक्ष, चन्द्रपाल सिंह के साथ किया। सिक्किम सरकार के निवेश विभाग में आयुक्त, मृणालिनी श्रीवास्तव, भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

नाफेड के पास 20 से अधिक किराना स्टोर का नेटवर्क है और गुरुग्राम, हरियाणा में तिरुपति सहकारी समिति के सहयोग से यह पहला स्टोर है।

नाफेड के अध्यक्ष बिजेंदर सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘नाफेड की योजना इस वित्तीय वर्ष के अंत तक देश के विभिन्न हिस्सों में 'नेफेड बाजार' नाम से फ्रेंचाइजी मॉडल के तहत करीब 200 और स्टोर खोलने की है।’’ उन्होंने कहा कि नाफेड शुरू में दिल्ली और आस-पास के शहरों में ध्यान केंद्रित करेगा, जहां इसकी पहले से ही एक विकसित आपूर्ति श्रृंखला है, और बाद में अन्य शहरों का रुख किया जायेगा।

नेफेड का लक्ष्य अंततः पूरे देश में विस्तार करना है। उन्होंने कहा कि स्टोर का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना और कृषि उपज को सीधे खुदरा बिक्री के लिए खरीदना है।

नाफेड के दिल्ली में दस और शिमला में दो खुदरा बिक्रीकेन्द्र हैं। यह अस्पतालों, होटलों और सरकारी विभागों को किराना उत्पादों की संस्थागत बिक्री में भी शामिल है।

तिरुपति सहकारी समिति की अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि गुरुग्राम में किराने की दुकान उत्तराखंड में महिला सहकारी समिति की एक पहल है। इस स्टोर में नियुक्त किए जाने वाले ज्यादातर कर्मचारी, महिलाएं या दिव्यांग होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय