लाइव न्यूज़ :

पूर्वोत्तर राज्यों में दक्षता कार्यक्रम के लिए नाबार्ड के न्यास ने किया डीबीएफ से समझौता

By भाषा | Updated: February 13, 2021 17:54 IST

Open in App

मुंबई, 13 फरवरी राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के न्यास नाबफाउंडेशन ने पूर्वोत्तर भारतीय क्षेत्र में बेरोजगार युवाओं के लिए कौशल की परख का कार्यक्रम विकसित करने के लिए डालमिया भारत फाउंडेशन (डीबीएफ) के साथ एक करार किया है।

एक बयान के अनुसार, समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत, डालमिया भारत फाउंडेशन और नाबफाउंडेशन संयुक्त रूप से असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के सभी पूर्वोत्तर राज्यों में बेरोजगार युवाओं के लिए एक अद्वितीय कौशल मानचित्रण कार्यक्रम विकसित करेगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर-पूर्व क्षेत्र की अनूठी चुनौतियों जैसे कि खराब बुनियादी ढांचे, बड़े उद्योग चलाने की मुश्किलें और दुर्गम स्थान संबंधी समस्याओं और इसके परिणामस्वरूप क्षेत्र के युवाओं और उनकी प्रगति पर हो रहे प्रभाव जैसी समस्याओं को संबोधित करना है।

नाबार्ड के दो अन्य सहायक संस्था, नबसमृद्धि और नबफिन्स ने भी इस पहल का समर्थन करने की पहल दिखाई है, जिसका उद्देश्य 12 महीने की अवधि में कम से कम एक लाख बेरोजगार युवाओं के आंकड़ों को जुटाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम