लाइव न्यूज़ :

नाबार्ड का कारोबार वित्तवर्ष 2021 में 24 प्रतिशत बढ़कर 6.57 करोड़ रुपये पर पहुंचा

By भाषा | Updated: April 6, 2021 20:22 IST

Open in App

मुंबई, छह अप्रैल राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने मंगलवार को बताया कि 31 मार्च 2021 को समाप्त वित्तवर्ष में उसका कुल लेनदेन 24 प्रतिशत बढ़कर 6.5 लाख करोड़ रुपए की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।

वित्त वर्ष 2019-20 में बैंक का कुल लेनदेन 5.32 लाख करोड़ रुपये रहा था।

नाबार्ड के अध्यक्ष जी आर चिंताला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2020-21 में, हमने शानदार प्रदर्शन किया है। वर्ष के दौरान हमारा कुल कारोबार 6.57 लाख करोड़ रुपये रहा है। यह एक साल पहले के मुकाबले 23.5 प्रतिशत की वृद्धि रही है। यह अब तक का रिकार्ड उच्च स्तर है।”

चिंताला ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2021 -22 के लिए, हमने अपनी बैलेंस शीट का आकार 7.5 लाख करोड़ रुपये आंका है।’’

उन्होंने कहा कि समाप्त वित्त वर्ष के दौरान बैंक की उधारी 2.06 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 3.18 लाख करोड़ रुपये हो गई। वित्त वर्ष 2021- 22 के लिए उसकी बाजार से 3.7-3.9 लाख करोड़ रुपये के करीब उधार लेने की योजना है।

बैंक का ऋण और अग्रिम 4.81 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 6.03 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो वर्ष 2019-20 के मुकाबले 25 प्रतिशत की महत्वपूर्ण वृद्धि है।

इसके द्वारा किया गया कुल पुनर्वित्त संवितरण 2.23 लाख करोड़ रुपये रहा, जो 2019-20 से 25 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत, नाबार्ड ने सहकारी बैंकों को 16,800 करोड़ रुपये, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को 6,700 करोड़ रुपये और एनबीएफसी-एमएफआई को एक विशेष तरलता सुविधा (एसएलएफ) के माध्यम से 2,000 करोड़ रुपये वितरित किये।

नाबार्ड ने कृषि और ग्रामीण बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए 65,746 करोड़ रुपये वर्ष 2020-21 में वितरण किया। यह संवितरण ग्रामीण आधारभूत ढांचा विकास कोष (27,831 करोड़ रुपये), नाबार्ड बुनियादी ढांचा विकास सहायता (7,506 करोड़ रुपये), दीर्घावधिक सिंचाई कोष (7,761 करोड़ रुपये), प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण (20000 करोड़ रुपये), लघु सिंचाई कोष (1,827 करोड़ रुपये) और वेयरहाउस इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड (825 करोड़ रुपये) के लिए किये गये।

वर्ष 2020-21 के दौरान, नाबार्ड ने 394 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को बढ़ावा दिया और 38.41 करोड़ रुपये की अनुदान सहायता प्रदान की जिससे 244.40 करोड़ रुपये का संचयी अनुदान समर्थन दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?