लाइव न्यूज़ :

नाबार्ड ग्राम सेवा सहकारी संस्थाओं को मजबूत बनाने मे सहयोग करे :गहलोत

By भाषा | Updated: September 27, 2021 20:44 IST

Open in App

जयपुर, 27 सितंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में सहकारिता आंदोलन को गति देने तथा सहकारी संस्थाओं को मजबूत बनाने में नाबार्ड से और अधिक सहयोग का आह्वान किया।

उन्होंने कहा है कि सहकारिता के माध्यम से राज्य के विकास से जुड़ी परियोजनाओं में नाबार्ड और अधिक सशक्त एवं सक्रिय भागीदारी निभा सकता है।

नाबार्ड के चेयरमैन डा जीआर चिंतला ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर गहलोत से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सहकारी संस्थाओं को बढ़ावा देने तथा उनके वित्तीय सशक्तीकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

चिंतला ने राज्य में ग्राम सेवा सहकारी संस्थाओं के विस्तार तथा उनके कम्प्यूटरीकरण में सहयोग के लिए कहा। साथ ही, ग्राम सेवा सहकारी समितियों के कार्य विविधिकरण पर जोर देते हुए इन्हें अन्य नवीन गतिविधियों जैसे कृषि प्रसंस्करण एवं मार्केटिंग आदि से जोड़ने के लिए नाबार्ड की योजनाओं के तहत लाभान्वित करने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने नाबार्ड का आह्वान किया कि हस्तशिल्प से जुड़े लोगों एवं मसाला उत्पादकों को अपने उत्पादों का उपयुक्त दाम दिलाने के लिए राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर 'बाजार संपर्क' उपलब्ध कराने में नाबार्ड सहयोग करे।

गहलोत ने इस दौरान नाबार्ड से प्रदेश के लिए आधारभूत संरचनाओं के विकास हेतु प्रदत्त ऋण लक्ष्यों को 1800 करोड़ रूपए वार्षिक से बढ़ाकर 10 हजार करोड़ रूपए वार्षिक तक करने का भी आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि इससे राज्य सरकार को सड़क, कृषि, पशुपालन एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी। साथ ही, एफपीओ, स्वयंसेवा सहायता समूहों को सशक्त बनाने तथा उद्यमिता विकास के लिए ऋण एवं अनुदान सहायता प्रदान करने पर भी चर्चा हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल