लाइव न्यूज़ :

नाबार्ड ने आरआईडीएफ के तहत चालू वित्त वर्ष में 16,500 करोड़ रुपये वितरित किए

By भाषा | Updated: February 6, 2021 20:08 IST

Open in App

मुंबई, छह फरवरी राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने शनिवार को कहा कि उसने ग्रामीण अवसंरचना विकास कोष (आरआईडीएफ) के तहत देशभर में विभिन्न ग्रामीण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए 30,200 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इनमें से 16,500 करोड़ रुपये की राशि का वितरण किया जा चुका है।

आरआईडीएफ को 1995 में स्थापित किया गया था। यह ग्रामीण भारत में सामाजिक संपत्तियां बनाने के लिये एक समर्पित कोष है।

नाबार्ड के चेयरमैन जी आर चिंतला ने कहा, ‘‘चालू वित्त वर्ष के पहले 10 महीने में नाबार्ड ने 30 हजार करोड़ रुपये की स्वीकृत राशि के मुकाबले 30,200 करोड़ रुपये के वितरण को मंजूरी दी। 31 जनवरी 2021 तक के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में अब तक का वितरण 16,500 करोड़ रुपये रहा है।’’

स्थापना के बाद से अब तक नाबार्ड ने विभिन्न ग्रामीण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिये 3.11 लाख करोड़ रुपये का वितरण किया है।

चिंतला ने कहा कि इस कोष्ज्ञ का ग्रामीण क्षेत्रों में सकल पूंजी निर्माण में लगभग 10 प्रतिशत का योगदान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?